एक्सप्लोरर

INDW vs WIW: पहले बैटिंग में चलाया जादू, फिर गेंदबाजी में बरपाया कहर; भारत ने वेस्टइंडीज को 211 रनों से रौंदा

INDW vs WIW: भारत ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज टीम को 211 रनों से रौंद डाला है. टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ने 5 विकेट लिए.

INDW vs WIW 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 211 रनों से रौंद डाला है. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 314 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में कैरेबियाई टीम महज 103 रनों पर सिमट गई. भारत की जीत में स्मृति मंधाना ने 91 रनों की पारी खेलकर बड़ा योगदान दिया, दूसरी ओर रेणुका सिंह ने 5 विकेट चटकाए. अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है. इसी मैच के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैच भी चर्चा का केंद्र बना.

वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. यह फैसला उसी पर भारी पड़ा क्योंकि स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 110 रनों की सलामी साझेदारी कर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. स्मृति ने 91 रनों का योगदान दिया, वहीं प्रतिका ने 40 रन बनाए. उनके अलावा हरलीन देओल ने 44 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 34 रनों की पारी खेली. इस सबके बीच जेमिमा रोड्रीगेज भी छाई रहीं, जिन्होंने 19 गेंद में 31 रन की कैमियो पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा

315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत खराब रही. वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. आलम यह था कि वेस्टइंडीज की आधी टीम 26 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. शेमान कैम्पबेल ने 21 रन और एफी फ्लेचर ने 24 रन बनाकर अपनी टीम की हार को टालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन कुल प्रदर्शन को देखते हुए वेस्टइंडीज की हार निश्चित थी.

मैच में वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. भारत के लिए गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर ने 5 विकेट लिए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनके अलावा प्रिय मिश्रा ने 2, वहीं दीप्ति शर्मा और टिटस साधू ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

Sushila Meena: सचिन तेंदुलकर की एक पोस्ट ने सुशीला मीणा को बना दिया स्टार, जानें किसने गिफ्ट किए जूते

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशस्वी जायसवाल पहली बार बने कप्तान, राजस्थान ने जीता टॉस, जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव
यशस्वी जायसवाल पहली बार कप्तान, राजस्थान ने जीता टॉस, जानें प्लेइंग-11 में कितने हुए बदलाव
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
बदल गए IPL 2026 के नियम, अब इन चीजों पर लगी रोक; जानें क्यों अचानक BCCI को लाने पड़े सख्त नियम
बदल गए IPL 2026 के नियम, इन चीजों पर लगी रोक; जानें क्यों अचानक BCCI को लाने पड़े सख्त नियम
आज RR और GT के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-गुजरात की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज RR और GT के बीच भिड़ंत, जानें राजस्थान-गुजरात की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना, वीडियो वायरल
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
Embed widget