एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: मोहम्मद सिराज का टीम इंडिया से कटा पत्ता, चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में नहीं मिली जगह

Mohammed Siraj: तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया है. टीम में अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है.

Mohammed Siraj Miss Champions Trophy 2025: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का टीम इंडिया से पत्ता कट गया है. सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से भी सिराज का नाम गायब रहा. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान किया था और उसमें भी सिराज का नाम गायब था. 

बता दें कि 2023 में भारत की सरजमीं पर खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में सिराज टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके अलावा जून 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी सिराज टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया. 

भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेली थी. इस ट्रॉफी में भी सिराज टीम इंडिया का हिस्सा थे. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट में सिराज ने 20 विकेट लिए थे, जिसके साथ वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज रहे थे. 

अर्शदीप सिंह को मिला मौका

बता दें कि टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में मोहम्मद सिराज की जगह अर्शदीप सिंह को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में रखा गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि अर्शदीप टीम इंडिया के लिए मुख्यत: टी20 क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में सिर्फ 8 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम का यह फैसला उनके लिए कितना सही साबित होता है. अर्शदीप टीम इंडिया के लिए 2 टी20 वर्ल्ड खेल चुके हैं. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.



ये भी पढ़ें...

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी; सिराज को नहीं मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget