एक्सप्लोरर

INDvsPAK: पाकिस्तान ने भारत को दी 339 रनों की 'विराट' चुनौती


INDvsPAK: पाकिस्तान ने भारत को दी 339 रनों की 'विराट' चुनौतीसौजन्य: AP

नई दिल्ली/ओवल: शुरूआती ओवरों में जसप्रीत बुमराह की नो बॉल पर फखर ज़मां का विकेट लेने का मौका चूकना भारतीय टीम को इतना भारी पड़ा कि पाकिस्तान टीम ने विशाल 338 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने पहली पारी में भारतीय टीम के मुश्किलें बढ़ा दी है. अब इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय बल्लेबाज़ों को बहुत अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा.    


भारतीय टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. लेकिन ये फैसला उस वक्त बुरी तरह से गलत साबित हुआ जब पाकिस्तानी ओपनर फखर ज़मां और अज़हर अली ने अपनी टीम को 128 रनों की रिकॉर्ड शुरूआत दे डाली. इसके बाद बुमराह की अच्छी फील्डिंग ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. अज़हर अली 59 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. लेकिन टीम इंडिया इस विकेट का मोमेंटम नहीं हासिल कर सकी. 


इसके बाद फखर ने बाबर आज़म के साथ मिलकर 10.1 ओवर में 72 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को 200 रनों तक पहुंचा दिया. इस दौरान फखर ने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया. फखर ज़मां ने 114 रनों की आतिशी पारी खेली जिसके बाद उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट कर वापस पवेलियन भेजा. 


फखर के विकेट के बाद बाबर आज़म और शोएब मलिक के बीच 47 रनों की अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली ने गेंदबाज़ी में चेंज किया और भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम को मलिक(12 रन) के रूप में तीसरी सफलता दिलाई. 


इसके कुछ देर बाद ही बाबर आज़म भी 46 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर वापस लौट गए. 


लेकिन अंत में मोहम्मद हफीज़ ने महज़ 23 गेंदों पर 43 रनों की आतिशी पारी खेल टीम के 300 रनों के पार पहुंचाया और भारत के सामने ये विशाल स्कोर खड़ा किया. पूरी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने में नाकामयाब दिखे.


भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या के अलावा कोई भी गेंदबाज़ अपने रंग में नज़र नहीं आया. भुवनेश्वर कुमार ने अपने 10 ओवरों में स्पेल में 30 रन खर्चते हुए 1 विकेट चटकाया. इसके अलावा रविन्द्र जडेजा(8 ओवर में 67 रन) और आर अश्विन(10 ओवर में 70 रन) के रूप में दोनों स्पिनर्स खासे महंगे साबित हुए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget