एक्सप्लोरर

Watch: ईशान किशन की रेड बॉल क्रिकेट में शानदार वापसी, आखिरी ओवर में तूफानी छक्कों से दिलाई जीत

Buchi Babu Trophy 2024: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने बुची बाबू ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.

Ishan Kishan Hits 6-0-6 To Win Buchi Babu Trophy: भारतीय क्रिकेट के युवा स्टार ईशान किशन ने बुची बाबू ट्रॉफी में शानदार वापसी की है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 और श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद झारखंड की कप्तानी करते हुए ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया. पहले मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से झारखंड को मध्य प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट से जीत दिलाई.

आखिरी ओवर में छक्कों से दिलाई झारखंड को जीत
झारखंड का मुकाबला मध्य प्रदेश से था. ईशान किशन ने महज 107 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को पहली पारी में 64 रनों की बढ़त दिलाई. दूसरी पारी में झारखंड मुश्किल में थी. टीम को जीत के लिए 174 रनों का छोटा लक्ष्य मिला था, लेकिन बीच में विकेट जल्दी गिर गए.

मैच का रोमांच बढ़ चुका था. जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और दो विकेट बचे थे. लेकिन ईशान किशन पर बिल्कुल भी प्रेशर नहीं दिखा. उन्होंने दो छक्के जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई. ईशान में बिल्कुल पूर्व कप्तान एमएस धोनी की झलक दिखी. 

बीसीसीआई ने रद्द किया था सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
पिछले साल ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे के बीच में ही टीम इंडिया छोड़ दी थी. तब से वह टीम से बाहर थे. वह रणजी ट्रॉफी में भी नहीं खेले थे, जिसकी वजह से उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया था. आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन अब लगता है कि ईशान ने वापसी की तैयारी कर ली है और वह फिर से टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं.

बुच्ची बाबू ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अब ईशान किशन दिलीप ट्रॉफी में इंडिया-डी टीम से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दिलीप ट्रॉफी 5 सितंबर से आंध्र प्रदेश में शुरू होगी और श्रेयस अय्यर को इंडिया-डी का कप्तान नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Finn Allen Century: 33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक; दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक
SA vs NZ Semi-Final Highlights: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget