एक्सप्लोरर

BBL 2023-24: बिग बैश लीग के पहले मुकाबले में हार गई मैक्सवेल की टीम, बुरी तरह फ्लॉप हुए स्टोइनिस

Brisbane Heat vs Melbourne Stars: बिग बिश लीग 2023 के पहले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल की टीम हार गई. वे इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके.

Brisbane Heat vs Melbourne Stars: बिग बैश लीग 2023-24 का आगाज हो चुका है. इसका पहला मैच ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली टीम मेलबर्न स्टार्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच हुए. मैक्सवेल की टीम को इस मुकाबले में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. ब्रिस्बेन हीट ने 103 रनों से जीत दर्ज की. अहम बात यह रही की मैक्सवेल के साथ-साथ मार्कस स्टोइनिस भी फ्लॉप हो गए. मैक्सवेल महज 23 रन बनाकर आउट हुए थे. जबकि स्टोइनिस 2 रन बनाकर चलते बने.

ब्रिस्बेन हीट ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान के साथ 214 रन बनाए. इस दौरान कॉलिन मुनरो ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने नाबाद 99 रन बनाए. मुनरो ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगाए. कप्तान ख्वाजा ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके लगाए. लाबुशेन ने 30 रन बनाए.मैक्स ब्रायंट ने नाबाद 15 रन बनाए. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की टीम 15.1 ओवरों में ऑलआउट होने तक 111 रन ही बना सकी. इस दौरान कप्तान मैक्सवेल 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 14 गेंदों में 3 चौके और एक छक्का लगाया. जो बर्न्स ने 22 रनों का योगदान दिया. मार्कस स्टोइनिस 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. मैक्सवेल की बात करें तो विश्व कप 2023 में काफी चर्चित रहे थे. 

ब्रिस्बेन हीट के लिए मिचेल स्वेपन ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 3.1 ओवर में 23 रन दिए. मिचेल नेसर ने 3 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. जेवियर ने 2 विकेट लिए. जोहनसन और कुहनमैन को एक-एक विकेट मिला.

बता दें कि बिग बैश लीग के इस सीजन का अगला मैच सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला जाएगा. वहीं इसके बाद शनिवार को एडिलेड और ब्रिस्बेन हीट के बीच मैच खेला जाएगा. इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में ब्रिस्बेन हीट टॉप पर पहुंच गई है. उसने एक मैच खेला और जीत लिया. उसके पास 2 पॉइंट्स हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs SA: विराट कोहली के भी रिकॉर्ड तोड़ देगा ये भारतीय खिलाड़ी? देखें कैसे वनडे फॉर्मेट में दे रहा टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget