एक्सप्लोरर

ब्रेट ली ने दी डीन जोंस को श्रद्धांजलि, क्रिकेट के खेल का एक विजेता बताया

डीन जोंस का 59 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया. डीन जोंस के आखिरी वक्त में ब्रेट ली उनके साथ थे.

दिग्गज क्रिकेटर और प्रसिद्ध कॉमेंटेटर डीन जोंस के निधन से क्रिकेट जगत सदमे में है. आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने डीन जोंस को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि जोंस हमेशा से एक विजेता थे. आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर जोंस का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जोंस इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा रहे आईपीएल के लिए मुंबई में स्टार स्पोटर्स की कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे.

ब्रेट ली ने जोंस और न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस के साथ होटल लॉबी में गोल्फ खेलते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है. ब्रेट ली ने इस वीडियो में कहा, "डीन जोंस का यह वीडियो मुझे पसंद है. वह एक पूर्ण व्यक्ति थे. डीनो, मैं और स्कॉट स्टाइरिस कुछ दिन पहले लॉकडाउन में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे थे. जीवन कभी-कभी सही नहीं होता. आप हमेशा एक विजेता थे डीनो. आप की याद आती हैं."

रिपोटर्स के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद जोंस होटल एक लॉबी में गिर पड़े थे. उस समय उनके साथ ब्रेट ली भी मौजूद थे. अखबार ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, "डेली मेल यह समझता है कि जिस वक्त जोंस को दिल का दौरा पड़ा तो ब्रेट ली ने उनको बचाने की भरपूर कोशिश की थी."

मेलबर्न में जन्म लेने वाले जोंस ने 16 मार्च को 1984 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. दो साल बाद 1984 में 30 जनवरी को उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में वनडे पदार्पण किया था.

जोंस ने आस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट मैच खेले और 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए. जोंस ने अपने टेस्ट करियर में 11 शतक और 14 अर्धशतक लगाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 216 रहा जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1989 में एडिलेड में ही बनाया था. अपने करियर में उन्होंने दो दोहरे शतक जमाए.

आस्ट्रेलिया के लिए जोंस ने 164 वनडे मैच भी खेले और 44.61 की औसत से 6068 रन बनाए. वनडे में उन्होंने सात शतक और 46 अर्धशतक लगाए. वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 145 है. यह स्कोर उन्होंने 16 दिसंबर 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में बनाया था.

IPL 2020: प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, दिल्ली को हुआ फायदा, सीएसके नीचे गिरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget