एक्सप्लोरर

BLOG: क्या आज तय हो जाएंगी आईपीएल प्लेऑफ की दो और टीमें?

आईपीएल में प्लेऑफ की कहानी इस बार भी नहीं बदली. इस बार भी हमेशा की तरह आखिरी लीग मैच तक तस्वीर साफ होने की कहानी फंसती दिख रही है.

आईपीएल में प्लेऑफ की कहानी इस बार भी नहीं बदली. इस बार भी हमेशा की तरह आखिरी लीग मैच तक तस्वीर साफ होने की कहानी फंसती दिख रही है. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट टेबल में नीचे की दो पायदान पर होने के बाद भी बड़ी टीमों का खेल बिगाड़ सकती हैं. जैसा कि संभावना दिख रही है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम के खाते में 14 प्वाइंट्स होंगे और फिलहाल इस कसौटी पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें भी शामिल हैं. इन दोनों ही टीमों ने अभी तक 11-11 मैच खेले हैं. इन दोनों ही टीमों के खाते में 4-4 जीत है. इन दोनों ही टीमों को अभी 3-3 मैच और खेलना है.

जाहिर है अगर ये दोनों टीमें अगले तीनों मैच जीत जाती हैं तो इनके खाते में भी 14 अंक होंगे. इन दोनों टीमों को अब आपस में लीग मैच नहीं खेलना है. अब थोड़ी देर के लिए अभी तक जिन समीकरणों पर हमने चर्चा की उसे भूल जाइए. ऐसा कुछ भी नहीं होगा अगर आज खेले जाने वाले दो मैच में नतीजे इन दोनों टीमों यानि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गए. इस समीकरण को इस तरह समझिए.

दिल्ली और मुंबई के पास प्लेऑफ में जाने का मौका आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है. चेन्नई की टीम अब तक खेले गए 12 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है. दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों ने अब तक 11 मैच खेले हैं. दोनों ही टीमों ने 7-7 मैच जीते हैं. यानी दोनों टीमों के खाते में 14-14 अंक हैं. ऐसे में अगर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आज का मैच जीत लेंगे तो उनके भी 16-16 प्वाइंट हो जाएंगे और प्लेऑफ में उनकी जगह भी पक्की हो जाएगी.

ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी तरह छुट्टी हो जाएगी क्योंकि वो बाकि बचे दो मैच जीतने की सूरत में भी 12-12 प्वाइंट तक ही पहुंच पाएंगे. आपको बताते चलें कि इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आसानी से 4 विकेट से हराया था. मुंबई इंडियंस के लिए थोड़ी चुनौती कड़ी इसलिए हो सकती है क्योंकि इस सीजन में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मैच खेल रही है. इन दोनों टीमों के बीच एक और लीग मैच 5 मई को खेला जाना है. लेकिन तब तक प्लेऑफ की तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी होगी.

चौथी टीम की रेस में कौन ज्यादा मजबूती से शामिल चेन्नई सुपरकिंग्स पहले से प्लेऑफ में है. दिल्ली और मुंबई भी आज नहीं तो अगले मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी. अब मान लें कि अगर ये दोनों आज ही प्लेऑफ में पहुंच जाती हैं तो फिर चौथी टीम की लड़ाई थोड़ी आसान हो जाएगी. क्योंकि फिर ये लड़ाई सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच रह जाएगी. हैदराबाद फिलहाल चौथी, पंजाब 5वीं और राजस्थान रॉयल्स छठी पायदान पर है. इन तीनों ही टीमों के पास प्वाइंट टेबल में 10-10 अंक हैं.

राजस्थान को छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब ने 11-11 मैच खेले हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैच खेल चुकी है. हैदराबाद और पंजाब की टीम के पास अपने खाते में 16 अंक जमा करने का मौका है जबकि राजस्थान के पास 14. भूलना नहीं चाहिए कि आखिरी मिनटों में इन अंकों की लड़ाई को नेट रनरेट का मुकाबला और दिलचस्प बनाएगा. प्लेऑफ का ‘सस्पेंस’ और गहरा हो जाएगा अगर आज कोलकाता और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अपने अपने मैच जीत जाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget