एक्सप्लोरर

BLOG: स्पिनर्स के आगे लगातार घुटने क्यों टेक रहे हैं विराट कोहली

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा. ये आरसीबी की लगातार चौथी हार है.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा. ये आरसीबी की लगातार चौथी हार है. प्वाइंट टेबल में वो आखिरी पायदान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इकलौती टीम है जिसे इस सीजन में अब तक एक भी जीत नहीं नसीब हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था. जो राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए जोस बटलर ने शानदार 59 रन बनाए.

इन चार मैचों में लगातार हार की बड़ी वजह विराट कोहली की फॉर्म भी है. अब तक खेले गए चार मैचों में उन्होंने सिर्फ 78 रन बनाए हैं. बंगलुरू की टीम बल्लेबाजी में पूरी तरह विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर ही निर्भर करती है. चिंता की बात ये है कि स्पिनर्स के खिलाफ विराट कोहली की असहजता खुलकर सामने आ रही है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी विराट कोहली का विकेट स्पिनर श्रेयस गोपाल ने लिया. 25 साल के श्रेयस गोपाल की गुगली को विराट कोहली बिल्कुल ही नहीं समझ पाए. वो कवर ड्राइव करने की कोशिश कर रहे थे और क्लीन बोल्ड हुए.

आउट होने से पहले विराट कोहली ने 25 गेंद पर 23 रन बनाए. आईपीएल के इस सीजन में ये दूसरा मौका है जब विराट कोहली स्पिन गेंदबाज के खिलाफ अपना विकेट गंवाकर लौटे हों. इससे पहले सीजन के पहले मैच में विराट कोहली को हरभजन सिंह ने आउट किया था. उस मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 6 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में भी दिखी थी कमजोरी ऐसा नहीं कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ विराट कोहली की ये परेशानी नई हो. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 और वनडे सीरीज में भी विराट कोहली स्पिन गेंदबाज के खिलाफ असहज थे. एडम जैंपा ने टी-20 और वनडे मैचों में मिलाकर तीन बार विराट कोहली का विकेट लिया था. इसमें भी एक बार विराट कोहली बोल्ड हुए थे. किसी भी बल्लेबाज के लिए बोल्ड होना सबसे ज्यादा फिक्र की बात होती है. इससे पता चलता है कि बल्लेबाज गेंद की लाइन को सही तरीके से ‘जज’ नहीं कर पा रहा.

वो बल्लेबाज अगर विराट कोहली हों तो फिक्र और बढ़ जाती है. ये बताने की जरूरत ही नहीं है कि विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस वक्त क्या कद है. एडम जैंपा उनके सामने अनुभव के मामले में कुछ भी नहीं हैं. लेकिन तकनीकों के सहारे बड़े से बड़े बल्लेबाज की तकनीक को देखकर गेंदबाज रणनीति बना ही लेते हैं. जो काम इस वक्त दुनिया भर के स्पिनर्स विराट कोहली के खिलाफ करते हैं.

विरोधी टीमों में नोटिस हुई है विराट की ये कमजोरी भारतीय टीम का पिछले साल का इंग्लैंड दौरा याद कीजिए. वनडे सीरीज के तीनों मैच में विराट कोहली को स्पिन गेंदबाजों ने आउट किया था. इसमें से दो दफा आदिल रशीद को ये कामयाबी मिली थी. इसी बात से प्रेरित होकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी रखने वाले आदिल रशीद को टेस्ट टीम में भी जगह दी थी. आदिल रशीद ने टेस्ट मैचों में भी विराट कोहली को काफी परेशान किया था. पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली का विकेट उन्होंने ही झटका था. हालांकि तब तक विराट कोहली अपना शतक बना चुके थे.

तीसरे टेस्ट मैच में आदिल रशीद ने जब विराट कोहली को आउट किया तो वो 97 रन पर खेल रहे थे. महज 3 रन से विराट कोहली अपने शतर से चूक गए थे. आप और इतिहास खंगालेंगे तो और भी ऐसे किस्से मिलेंगे जब स्पिन गेंदबाजों ने विराट कोहली को अच्छा खासा परेशान किया हो. अभी ये बात चिंता को और ज्यादा इसलिए बढ़ा रही है क्योंकि आईपीएल के बाद टीम इंडिया को विश्व कप खेलना है. इंग्लैंड की पिचें उस मौसम में स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल होंगी. ऐसे में अगर टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज कमजोर पड़ा तो मुसीबत बढती चली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, अंदर बना पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget