एक्सप्लोरर

Yuvraj Singh 6 Sixes: खुल गया युवराज सिंह के 6 छक्कों का सबसे बड़ा राज, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कर दिया खुलासा; जानें क्या कहा

Yuvraj Singh 6 Sixes: युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे. अब एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 6 छक्कों की पूरी कहानी बताई है.

युवराज सिंह और खासतौर पर स्टुअर्ट ब्रॉड शायद 19 सितंबर, 2007 की तारीख कभी नहीं भूल पाएंगे. क्योंकि इसी दिन 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने एक ही ओवर में 6 छक्के (Yuvraj Singh 6 Sixes) लगाए थे. मगर उस घटना की 'बैकस्टेज स्टोरी' में एंड्रयू फ्लिंटॉफ का हाथ था. अब फ्लिंटॉफ ने माना है कि उन्होंने युवराज के साथ कहासुनी में हद पार कर दी थी.

बीयर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर चर्चा के दौरान एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने खुलासा करके बताया कि वो और युवराज अक्सर एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते थे. उन्होंने माना कि वर्ल्ड कप के मैच में उन्हें गुस्सा आ रहा था और उन्होंने हद पार कर दी थी.

मैंने हद पार कर दी...

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने कहा, "मैं और युवराज अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसते थे, लेकिन वो सब मजाकिया अंदाज में होता था. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. जब तक भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच आया, मेरा टखना जवाब दे चुका था. वो शायद मेरा आखिरी मैच था. मुझे गुस्सा आ रहा था और मैंने हद पार कर दी. यह मेरे करियर के कुछ मौकों में से एक रहा जब मैंने ऐसा किया. उसके बाद उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को 6 छक्के जड़ दिए. उनकी जगह मुझे होना चाहिए था."

युवराज ने मेरी तरफ देखा...

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने आगे कहा, "जब उन्होंने पहला छक्का लगाया, तब वो मेरी तरफ देख रहे थे. मैं बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहा था. मुझे लगा, लो हो गया. उसके बाद दूसरा सिक्स लगाने के बाद फिर से उन्होंने मुझे देखा. जब पांचवां छक्का लगा तो मैं भी चाहता था कि वो 6 छक्के (हंसते हुए) पूरे करें."

उस मैच में युवराज सिंह ने मात्र 12 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. ये आज भी ICC के किसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है.

यह भी पढ़ें:

फिर से ट्रॉफी चुराकर भागा मोहसिन नकवी? कर दी एक और गिरी हुई हरकत; जानें क्या है मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL Points Table: राजस्थान रॉयल्स की हार से RCB को भी नुकसान, देखें RR vs GT मैच के बाद अंक तालिका का हाल
राजस्थान रॉयल्स की हार से RCB को भी नुकसान, देखें RR vs GT मैच के बाद अंक तालिका का हाल
IPL Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास 'शतक' लगाकर बना दिया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास 'शतक' लगाकर बना दिया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
RR vs GT: गुजरात ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, इस सीजन 7वीं बार राजस्थान के सामने बने 200+ रन; शुभमन गिल चमके
गुजरात ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, इस सीजन 7वीं बार राजस्थान के सामने बने 200+ रन; शुभमन गिल चमके

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
एक मिसाइल, कई टारगेट, 5000KM की रेंज... भारत की बड़ी छलांग, अग्नि-5 का सफल परीक्षण, खौफ में चीन-PAK
सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP
सपा के PDA फॉर्मूले की काट बनेगा योगी कैबिनेट विस्तार? दलित-पिछड़ा समीकरण साधने उतरी BJP
'ममता बनर्जी न तो भगवान हैं और न ही कानून', बंगाल सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC चीफ पर कसा तंज
'ममता बनर्जी न तो भगवान हैं और न ही कानून', बंगाल सरकार में मंत्री बनीं अग्निमित्रा पॉल ने TMC चीफ पर कसा तंज
IPL Orange & Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
Sonam Kapoor Son Name: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो
सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो
Mothers Day 2026: इस मदर्स डे 'मां' को दीजिए किचन से छुट्टी, उनके लिए बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश
Mothers Day 2026: इस मदर्स डे 'मां' को दीजिए किचन से छुट्टी, उनके लिए बनाएं ये स्पेशल स्वीट डिश
होम साइंस में पढ़ाई के लिए ये हैं शानदार कॉलेज, एक क्लिक में चेक कर लें टॉप संस्थानों की लिस्ट
होम साइंस में पढ़ाई के लिए ये हैं शानदार कॉलेज, एक क्लिक में चेक कर लें टॉप संस्थानों की लिस्ट
एक टायर में कब तक लगवा सकते हैं पंक्चर, जानिए कैसे लगा सकते हैं टायर की लाइफ का पता?
एक टायर में कब तक लगवा सकते हैं पंक्चर, जानिए कैसे लगा सकते हैं टायर की लाइफ का पता?
Embed widget