एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का होगा सम्मान, फाइनल के दौरान स्पेशल ब्लेजर से नवाजेगा BCCI

World Cup Winning Captains: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पहली पारी के बाद अब तक के वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का खास अंदाज में सम्मान किया जाएगा.

World Cup 2023 Final: वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बीच वर्ल्ड कप विजेता कप्तानों का खास अंदाज में सम्मान किया जाएगा. अब तक के चैंपियन कप्तानों को स्पेशल ब्लेजर से नवाजा जाएगा. यह सम्मान समारोह फाइनल मुकाबले में पहली पारी के खत्म होने के बाद किया जाएगा. इस इवेंट के लिए एमएस धोनी, कपिल देव, रिकी पोंटिंग, क्लाइव लॉयड, एलन बोर्डर, ईयोन मोर्गन और अर्जुन रणतुंगा स्टेडियम में मौजूद रहेंगे.

BCCI ने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इस इवेंट में कप्तानों को ब्लेजर से नवाजे जाने से पहले उनकी कुछ शॉर्ट वीडियो क्लीप भी स्टेडियम की स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. इनमें उनकी टीम का चैंपियन बनने का सफर होगा. इस दौरान सभी कप्तानों से छोटे-छोटे सवाल जवाब भी किए जाएंगे.

ब्रिटिश सिंगर दुआ लीपा करेंगी परफॉर्म
वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. 19 नवंबर को दोपहर 1.30 बजे टॉस होगा और दो बजे से मुकाबला शुरू हो जाएगा. इससे पहले यहां ब्रिटिश सिंगर दुआ लीपा का स्टेज परफॉर्मेंस भी आयोजित किया जाएगा. इस दौरान एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एयर शो भी करेगी. इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए देश की कई बड़ी शख्सियतें स्टेडियम में मौजूद रहेंगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया में है टक्कर
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के सामने पांच बार की वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. टीम इंडिया जहां इस वर्ल्ड कप के अपने सभी मुकाबले जीतते हुए फाइनल में पहुंची है, वहीं ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद लगातार 8 मैच जीतकर चैंपियन बनने के अंतिम पड़ाव पर आई है. दोनों ही टीमें बराबरी की हैं और मुकाबला बेहद रोमांचक होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

Dua Lipa: दुआ लीपा के आने की आहट से और बढ़ गई वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की सरगर्मी, जानें कौन है ये लड़की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget