एक्सप्लोरर

BCCI ने IPL 2021 के आयोजन के लिए इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज़ एक हफ्ते पहले शुरू करने का निवेदन किया

रिपोर्ट के मुताबिक स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग को पूरा करने के लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच को एक हफ्ते पहले कराने की संभावना के बारे में पूछा है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से अनुरोध किया है कि वह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ को वर्तमान चार अगस्त से एक हफ्ते पहले शुरू कर दे, जिससे उन्हें अब स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए 31 मैचों को पूरा करने के लिए समय मिल सके. हालांकि, बीसीसीआई से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, जिसके बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और प्रसिद्ध क्रिकेट लेखक माइकल एथरटन ने 'द टाइम्स' में बताया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग को पूरा करने के लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मैच को एक हफ्ते पहले कराने की संभावना के बारे में पूछा है. इसमें कहा गया है, ‘‘संबंधित बोर्डों के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है. क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट क्रार्यक्रम काफी प्रभावित हुआ है.’’

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पूरा होने के बाद छह हफ्ते के संभावित अंतराल को देख रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला साउथैम्प्टन में 18-22 जून तक खेला जाएगा. 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ का पहला मैच नॉटिंघम (चार से आठ अगस्त) में खेला जाएगा. उसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स (25-29 अगस्त), ओवल (दो से छह सितंबर) और मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में होगा. 

गौरतलब है कि इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इसी बात का जिक्र किया था. पीटरसन ने कहा था कि बीसीसीआई को आईपीएल 2021 के बाकी 31 मैचों का आयोजन इंग्लैंड में ही करवाना चाहिए. क्योंकि टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी उस वक्त इंग्लैंड में होंगे और दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget