एक्सप्लोरर

भारतीय क्रिकेटरों को मिला बीसीसीआई का इनाम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच की तनातनी शुक्रवार को विशेष आम बैठक (एसजीएम) में सामने आ गया.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच की तनातनी शुक्रवार को विशेष आम बैठक (एसजीएम) में सामने आ गया. इस बैठक में बोर्ड के पदाधिकारियों और राज्य संघ के प्रतिनिधियों ने उम्मीद के मुताबिक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के नए कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकृति दे दी है.

बीसीसीआई ने इस बैठक में घरेलू खिलाड़ियों के लिए सैलरी का प्रस्ताव पेश किया. बैठक की शुरुआत में 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मूल याचिकाकर्ता आदित्य वर्मा ने बोर्ड के कामकाज की आलोचना के लिए सदस्यों से माफी मांगी.

बोर्ड ने भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के नए प्रमुख के रूप में अजीत सिंह की नियुक्ति का विरोध किया और नई नियुक्ति होने तक मौजूदा प्रमुख नीरज कुमार के करार में विस्तार की सिफारिश की.

इसके अलावा, बोर्ड ने सीओए द्वारा पिछले सप्ताह हुई बैठक में उत्तराखंड को मिले रणजी स्तर का दर्जा भी खारिज कर दिया. बोर्ड ने रणजी में दो डिवीजन की घोषणा की और कहा कि नए सीजन में 28 राज्यों की टीमें एलीट डिविजन में हिस्सा लेंगी, वहीं बिहार और उत्तर-पूर्वी राज्य प्लेट डिविजन में हिस्सा लेंगी.

खिलाड़ियों के नए करार को मिली अनुमति पर बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, "एजीएम ने नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर के लिए मुझे अधिकृत किया है. इसके साथ ही मुझे घरेलू क्रिकेट में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के वेतन को बढ़ाने का अधिकार दिया गया है. इस मामले में हमें जानकारी मिलने का इंतजार है."

घरेलू खिलाड़ियों के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बारे में अमिताभ ने कहा, "घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुबंध में वृद्धि का प्रस्ताव मुद्रास्फीति और अन्य सभी तथ्यों पर विचार के बाद रखा गया है, क्योंकि हमारा मानना है कि इससे हमें पता चला है कि उन्हें जो वेतन मिलता है, वह कम है."

अमिताभ ने कहा कि यह 2017-18 सीजन से प्रभाव में आएगा और इस पर समग्र दृष्टिकोण का जायजा भी लिया जाएगा.

एसजीएम में लिए गए फैसलों पर सीओए की अनुमति के बारे में अमिताभ ने कहा, "हमारी कुछ निश्चित जिम्मेदारियां हैं और सीओए की भी कुछ निश्चित जिम्मेदारियां हैं. हम उनकी निगरानी में अपना काम जारी रखेंगे."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget