एक्सप्लोरर

BCCI ने मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा का फिटनेस अपडेट जारी किया, जानें IPL में खेलेंगे या नहीं?

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा के फिटनेस अपडेट को जारी बता दिया कि तीनों खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे या नहीं.

Shami, Pant And Prasidh Krishna Fitness Update: आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. लेकिन टूर्नामेंट से पहले मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा की इंजरी फ्रेंचाइज़ी के लिए चिंता का सबब बनी हुई थी. लेकिन अब बीसीसीआई ने तीनों ही खिलाड़ियों का अपडेट जारी कर यह साफ कर दिया है कि वे आईपीएल में खेलेंगे या नहीं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मीडिया एडवाइजरी कर तीनों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी. पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए, मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस के लिए और प्रसिद्ध कृष्णा राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम हैं. पंत और प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछला सीज़न भी इंजरी के चलते मिस किया था, जबकि शमी आईपीएल 2023 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे थे. 

मोहम्मद शमी

शमी के बारे में बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया कि तेज़ गेंदबाज़ ने 26 फरवरी को अपनी एड़ी की समस्या के चलते सर्जरी करवाई. वह फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और आगामी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं. 

बता दें कि शमी वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हुए थे. उन्होंने कई मुकाबले चोट के साथ भी खेले. टूर्नामेंट के फाइनल के बाद वह मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. 

ऋषभ पंत का अपडेट

ऋषभ पंत को लेकर बीसीसीआई ने अपडेट जारी करते हुए कहा 30 दिसंबर, 2022 को रुड़की, उत्तराखंड के पास जानलेवा सड़क हादसे के बाद 14 महीनों के गहन रिहैब और रिकवरी प्रक्रिया गुज़रकर ऋषभ पंत को अब विकेटकीपर बैटर के रूप में आगामी आईपीएल 2024 के लिए फिट घोषित कर दिया गया है. 

प्रसिद्ध कृष्णा का अपडेट

तेज़ गेंदबाज़ ने 23 फरवरी को बाएं समीपस्थ क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी करवाई. वह फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और जल्द ही नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहैब शुरू करेंगे. वह आगामी आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेंगे. 

 

ये भी पढ़ें...

Babar Azam: 'संतुष्ट नहीं हूं...', पाकिस्तान टीम की इस हरकत से बाबर आज़म ने जताई नाराज़गी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Hero Xoom 125 vs TVS Ntorq 125 | Auto Live #hero #tvs
Real-World Range Test of Tata Harrier EV | Shocking Results! #tatamotors
Maruti Suzuki Victoris Review | Auto Live #marutisuzuki #victoris
Sansani: दिलजली सनम का आखिरी रोमांस | ABP News
IPL 2026 ऑक्शन में Cameron Green बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
वो भारतीय महिला, जिसने पाकिस्तान में की शादी और बन गई जॉर्डन की क्राउन प्रिंसेस
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन ही भारत की हार...', पूर्व CM के बयान पर भड़की BJP, कहा- सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन बिके सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
IPL 2026 ऑक्शन खत्म, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे; प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने भी बनाया रिकॉर्ड
मानुषी छिल्लर के चमकते चेहरे का राज क्या है? एक्ट्रेस ने खुद बता दी स्किनकेयर रूटीन
मानुषी छिल्लर की तरह ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अपना ये टिप्स, चमकने लगेगा चेहरा
World Expensive Tea: यह है दुनिया की सबसे महंगी चाय, इसके पौधों को मिला है चीनी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा
यह है दुनिया की सबसे महंगी चाय, इसके पौधों को मिला है चीनी राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा
Kidney Repair: सड़ी हुई किडनी को डॉक्टरों ने बना दिया हेल्दी, क्या इंसानों पर भी कारगर होगी यह तकनीक?
सड़ी हुई किडनी को डॉक्टरों ने बना दिया हेल्दी, क्या इंसानों पर भी कारगर होगी यह तकनीक?
Delhi Pollution News: गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर
गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर
Embed widget