एक्सप्लोरर

बीसीसीआई का पीसीबी को कड़ा जवाब, आतंकी गतिविधियां न होने की गारंटी लेने पर मिलेगा वीजा

अगले तीन साल में भारत को आईसीसी के दो वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है. पाकिस्तान के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से पहले वीजा से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

भारत में 2021 का ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को लेटर लिखा था. पीसीबी ने कहा था कि आईसीसी भरोसा दिलाए कि पाकिस्तान टीम के भारत जाने पर वीजा हासिल करने को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान के सामने एक बड़ी शर्त रख दी है.

बीसीसीआई ने कहा है कि पीसीबी से इस बात की गारंटी ली जाए कि 'कोई आतंकी हमला नहीं होगा.' बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि आईसीसी के नियम साफ कहते हैं कि खेल को चलाने में किसी तरह का सरकारी दखल नहीं होगा. यही बात क्रिकेट बोर्ड पर भी लागू होती है और उसे भी सरकार के काम में दखल नहीं देना चाहिए. अधिकारी ने फिर पीसीबी से कहा कि वीजा पर भारतीय बोर्ड से आश्वसान मांगने से पहले वह लिखित में यह गारंटी दें कि सीमा पर कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं होगी.

अधिकारी ने कहा, "क्या पीसीबी इस बात की लिखित गारंटी दे सकती है कि पाकिस्तान सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं होगी और सीज फायर का उल्लंघन नहीं होगा, भारत की जमीन पर किसी तरह की आतंकी गतिविधियां नहीं होंगी, पुलवामा की तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होंगी?"

उन्होंने कहा, "आईसीसी का नियम है कि क्रिकेट बोर्ड के कामकाज में सरकार का दखल न हो और यह स्वाभाविक है कि खेल बोर्ड भी सरकार के काम में दखल नहीं दें. यह पीसीबी को समझना चाहिए और आईसीसी में एक ऐसे संघ के तौर पर नजर आना बंद करना चाहिए जो भारत के खिलाफ काम करता है. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि भारत एक शानदार देश हैं और सर्वाधिक संतुलित तरीके से काम करता है."

पीसीबी सीईओ ने कहा, "हम इस बात को जानते हैं कि आईसीसी टी-20 विश्व कप-2021 और वनडे विश्व कप-2023 भारत में होने हैं और हमने आईसीसी से कह दिया है कि वह हमें बीसीसीआई से लिखित में आश्वासन दे कि हमें वीजा संबंधी परेशानी नहीं आएगी."

उन्होंने कहा कि अलग-अलग खेलों की पाकिस्तान टीमों को भारत सरकार की तरफ से हाल के दिनों में वीजा नहीं दिया गया है. इसलिए हम यह आश्वासन चाहते हैं. हालांकि वसीम के बयान में ज्यादा दम नहीं है क्योंकि भारत सरकार ने कई राष्ट्रों के टूर्नामेंट में अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को वीजा देने के मुद्दे को 2019 में ही सुलझा लिया था.

पीसीबी ने ICC से कहा- BCCI से कहो कि भारत में 2 वर्ल्ड कप खेलने के लिए हमें लिखित में आश्वासन दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget