एक्सप्लोरर

BCCI ने किया होम सीजन का एलान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

2019-20 सीजन में भारत को अपने घरे में पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी-20 मैच खेलने हैं. इस दौरान जो पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे वो टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2019-20 सत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है. इस सीजन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया की टीमें भारत के दौरे पर होंगी. 2019-20 सीजन में भारत को अपने घरे में पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी-20 मैच खेलने हैं. इस दौरान जो पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे वो टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे. सीजन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी. यह दोनों टीमें सितंबर और अक्टूबर में तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी. तीन टी-20 मैच 15, 18 और 22 सितंबर को क्रमश: धर्मशाला, मोहाली और बेंगलुरू में खेले जाएंगे जबकि टेस्ट सीरीज दो अक्टूबर से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को खत्म होगी. तीन टेस्ट मैच विशाखापट्टनम, रांची और पुणे में खेले जाएंगे. इस सीरीज को महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के नाम पर फ्रीडम सीरीज का नाम दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका से जाने के बाद बांग्लादेश नंवबर में भारत का दौरा करेगी. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को पहला टी-20 दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेलना है इसके बाद सात और 10 नवंबर को बाकी के दो टी-20 राजकोट और नागपुर में खेले जाएंगे. बांग्लादेश के साथ भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी. पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में जबकि दूसरा 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. बांग्लादेश के बाद टी-20 विश्व कप विजेता विंडीज भारत दौर पर आएगी. उसका दौरा छह दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर को खत्म होगा. वेस्टइंडीज तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी. छह, आठ और 10 दिसंबर को मुंबई, तिरुवंनतपुरम, हैदराबाद में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे. 15, 18 और 22 दिसंबर को चेन्नई, विशाखापट्टनम, कटक में तीन वनडे मैच खेलेगी. 2019 का अंत इसी सीरीज के साथ होगा और 2020 की शुरुआत जिम्बाब्वे के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज से होगी. जिम्बाब्वे के साथ भारत पहला टी-20 गुवाहाटी में पांच जनवरी को, दूसरा मैच सात जनवरी को इंदौर में और तीसरा तथा आखिरी टी-20 मैच 10 जनवरी को पुणे में खेलेगी. 2020 में भारत, जिम्बाब्वे के बाद आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. 14, 17 और 19 जनवरी को यह दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी. इस सीरीज के मैच मुंबई, राजकोट और बेंगलुरू में खेले जाएंगे. आस्ट्रेलिया के बाद भारत एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा. इस बार यह दोनों टीमें सिर्फ तीन वनडे मैच खेलेंगी. यह तीनों मैच 12, 15 और 18 मार्च को धर्मशाला, लखनऊ और कोलकाता में खेले जाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे वनडे में अफगानिस्तान की जीत, बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल; चमके थे वैभव सूर्यवंशी
दूसरे वनडे में अफगानिस्तान की जीत, बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल; चमके थे वैभव सूर्यवंशी
Womens T20 World Cup 2026: किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास
W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; देखें कौन बना कप्तान
श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह

वीडियोज

Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)
Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा अमेरिका? पिछले 4 दिनों में तीन बार किया अटैक
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा US? चार दिनों में 3 बार किया अटैक
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
Womens T20 World Cup 2026: किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
किस फॉर्मेट में खेला जाएगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम 
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
Explained: TMC के 20 और DMK के 22 सांसदों की मंजिल NDA! क्या नए समीकरण के बाद परिसीमन बिल पास करा सकेंगे PM मोदी?
TMC के 20 और DMK के 22 सांसदों की मंजिल NDA! क्या नए समीकरण के बाद परिसीमन बिल पास होगा?
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर अंधाधुंध फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
Embed widget