एक्सप्लोरर

IND Vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारत को पहले बैटिंग का मौका दिया

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. दोनों ही टीमों में आज एक-एक बदलाव किया गया है.

IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है. इस समय दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है. बांग्लादेश ने जहां भारतीय टीम को पहले मुकाबले में मात दी थी, वहीं टीम इंडिया दूसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी जीतकर सीरीज में बने रहने में कामयाब हुई. दोनों टीमों में हुआ एक-एक बदलाव सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने क्रुणाल पांड्या की जगह मनीष पांडे को जगह दी है. क्रुणाल दोनों मैचों में काफी खर्चीले साबित हुए थे. वहीं बांग्लादेश ने मोसादेक हुसैन की जगह मोहम्मद मिथुन को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. रोहित हासिल कर सकते हैं खास मुकाम रोहित शर्मा की नज़र इस मुकाबले में कुछ निजी रिकॉर्ड भी अपने नाम करने पर होगी. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने से दो कदम दूर हैं. अगर आज रोहित शर्मा दो छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका पहले ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले में बांग्लादेश ने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को पहली बार हराया था. ऐसे में बांग्लादेश अगर आज का मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो यह इस फॉर्मेट में उसकी टीम इंडिया पर पहली सीरीज जीत होगी. टीमें भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल,  श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर,  युजवेंद्र चहल,  दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे. बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, सौम्या सरकार अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम,  मोहम्मद मिथुन.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget