एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में भी रौंदा; कर डाला सूपड़ा साफ

Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में दूसरा टेस्ट भी हरा दिया. इस तरह बांग्लादेश ने बाबर की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज जीती है.

Bangladesh beat Pakistan by 6 wickets in 2nd test: रावलपिंडी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में इतिहास रच दिया है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-0 से जीत ली. बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है. बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत में मेहंदी हसन मेराज, लिटन दास, हसन महमूद और नाहिद राणा का अहम रोल रहा.

टेस्ट सीरीज में हार से बचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में दूसरा टेस्ट मैच जीतना था, लेकिन शान मसूद की टीम ऐसा नहीं कर सकी. दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश में धुल गया. इसके बाद दूसरे दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और पहली पारी में टीम 274 रन ही बना सकी. 

इसके बाद पहली पारी में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. सिर्फ 26 के स्कोर पर 6 विकेट गिर गए, लेकिन टीम ने जबरदस्त फाइटबैक किया. लिटन दास ने 138 और गेंदबाजी में 5 विकेट लेने वाले मेहंदी हसन मेराज ने 78 रनों की पारी खेलकर कमाल कर दिया. बांग्लादेश ने 26/6 से स्कोर 262 तक पहुंचा दिया. 

फिर दूसरी पारी में भी पाकिस्तान के बल्लेबाज फुस्स रहे. अब्दुल्लाह शफीक, बाबर आजम, शान मसूद और सऊद शकील सभी फ्लॉप रहे, और पूरी टीम महज़ 172 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 12 रनों की बढ़त के आधार पर पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा. 

चौथे दिन जाकिर हसन और शादमान इस्लाम ने बांग्लादेश को तूफानी शुरुआत दिलाई, लेकिन बारिश और खराब मौसम बांग्लादेश की जीत में रोड़ा बन गया. अब पांचवें दिन इतिहास रचने के लिए बांग्लादेश को 143 रन और बनाने थे. पिच गेंदबाजों के लिए मददगार हो गई थी, लेकिन बांग्लादेश ने गज़ब का जज्बा दिखाया और सिर्फ चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. 

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में जाकिर हसन ने 40, शादमान इस्लाम ने 24, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 38 और मोमिनुल हक ने 34 रन बनाए. अंत में शाकिब अल हसन 21 और मुशफिकुर रहीम 22 रन बनाकर नाबाद लौटे. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
Hanumangarh Farmers Protest: हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गरम
हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गर्म
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर

वीडियोज

Maharashtra अकेला Crypto Tax King — 3 साल में ₹661 करोड़ दे डाले!| Paisa Live
Rajasthan Hanumangarh Farmers Meeting: किसानों ने बुलाई 11 बजे बड़ी बैठक, होगा बड़ा ऐलान?
Rajasthan Farmer Protest: हनुमानगढ़ में पथराव, किसान- पुलिस में झड़प
Hanumangarh Farmers Protest: हनुमानगढ़ में भड़के किसान, महापंचायत में 'महा'बवाल!
Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
'हम दुश्मन के...' वायुसेना प्रमुख की पाकिस्तान को वो चेतावनी, जिसस खौफ खाएगी आसिम मुनीर की सेना
Hanumangarh Farmers Protest: हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गरम
हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का बवाल, महापंचायत से पहले माहौल फिर गर्म
First Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तैयार, कितने हैं इसमें कोच, क्या है खास, जानें सब
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर
यशस्वी जायसवाल का खुलासा!, कोहली नही इस खिलाड़ी को बताया टीम में सबसे मेहनती प्लेयर
किसी की उड़ी नींद, कोई जाग कर बिता रही पूरी रात, मां बनने के बाद कैटरीना, परिणीति चोपड़ा और कियारा का ऐसा हो गया है हाल
मां बनने के बाद कैटरीना, परिणीति चोपड़ा और कियारा का कैसा हो गया है हाल? जानें यहां
BSSC ने जारी किया गृह विभाग के आरक्षी लिपिक का रिजल्ट, 297 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल; जानें आगे की प्रक्रिया
BSSC ने जारी किया गृह विभाग के आरक्षी लिपिक का रिजल्ट, 297 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल; जानें आगे की प्रक्रिया
फास्टैग वाली गाड़ियों की KYV कराने में कितना लगता है पैसा? जान लें काम की बात
फास्टैग वाली गाड़ियों की KYV कराने में कितना लगता है पैसा? जान लें काम की बात
Christmas 2025 Decoration: घर पर कागज से कैसे बनाएं सुंदर क्रिसमस ट्री? बच्चों संग ऐसे करें सजावट
घर पर कागज से कैसे बनाएं सुंदर क्रिसमस ट्री? बच्चों संग ऐसे करें सजावट
Embed widget