एक्सप्लोरर

BAN vs AFG: बांग्लादेश पर अफगानिस्तान की जीत में चमके मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान

ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के तूफानी अर्द्धशतक और मुजीब उर रहमान के शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान ने टी-20 ट्राइंगुलर सीरीज के तीसरे मैच में बांग्लदेश को 25 रन से हराया.

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 ट्राइंगुलर सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 25 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. सीरीज में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की यह लगातार दूसरी जीत थी. इस टी-20 सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है.

अफगानिस्तान की यह लगातार 12वीं टी-20 जीत है और उसने अफगानिस्तान ने अपने लगातार 11 टी-20 मैच जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा.

इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया था. इस लक्ष्य के जवाब में मेजबान बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

बांग्लादेश के लिए बल्लेबाजी में कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया. मेजबान की ओर से महमदुल्ला ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. उनके अलावा शब्बीर रहमान ने 24 और अफीफ हुसैन ने 16 रनों का योगदान दिया.

वहीं गेंदबाजी में अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने शादनदार प्रदर्शन किया. मुजीब ने अपने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए. मुजीब के अलावा फरीद मलिक, कप्तान राशिद खान और गुलबदिन नैब ने दो-दो विकेट लिए.

इससे पहले, बल्लेबाजी में अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. अफगानिस्तान ने शुरुआत में 40 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद मोहम्मद नबी के शानदार नाबाद 84 रनों की मदद से टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रही. नबी ने 54 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए. नबी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

उनके अलावा असगर अफगान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया.

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्यीन ने चार और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया.

बांग्लादेश को अपना अगला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget