एक्सप्लोरर

AUSvsPAK: वार्नर और रेनशॉ के शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरूआत

AUSvsPAK: वार्नर और रेनशॉ के शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरूआत

सिडनी: डेविड वार्नर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट मैच के शुरूआती दिन लंच से पहले शतक जमाया जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ ने अपने करियर का पहला सैकड़ा लगाया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन आज यहां तीन विकेट पर 365 रन बनाये.

बायें हाथ के बल्लेबाज वार्नर ने अपना 18वां और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा शतक पूरा किया. उन्होंने केवल 117 मिनट में 78 गेंदों पर 17 चौकों से सैकड़ा पूरा किया और आखिर में लंच के बाद 95 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हुए.

वार्नर के साथी 20 साल के रेनशॉ ने दिन भर बल्लेबाजी की और वह अभी 167 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ दूसरे छोर पर पीटर हैंड्सकाम्ब (नाबाद 40) खड़े हैं. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 121 रन की अटूट साझेदारी की है. रेनशॉ ने अब तक 275 गेंदों का सामना करके 18 चौके लगाये हैं.

सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुके ऑस्ट्रेलिया का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सही वार्नर और रेनशॉ ने सही साबित कर दिया. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 151 रन की साझेदारी की. पहला सत्र पूरी तरह से वार्नर के नाम पर रहा. उन्होंने लंच से पहले ही 100 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया.

ब्रैडमैन के बाद वार्नर पिछले 87 साल में टेस्ट मैच के पहले दिन शुरूआती सत्र में सैकड़ा पूरा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे और दुनिया के पांचवें बललेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया में पहली बार किसी बल्लेबाज ने यह कारनामा किया.

वार्नर ने शुरू से ही तेजी दिखायी. उन्होंने पहले तीन ओवरों में पांच चौके लगाये और 45 गेंदों में दस चौकों की मदद से पचासा पूरा किया. वहाब रियाज (63 रन देकर दो विकेट) ने लंच के 20 मिनट बाद वार्नर को विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया.

उनका स्थान लेने के लिये उतरे उस्मान ख्वाजा को तीन रन के निजी योग पर बाबर आजम ने जीवनदान दिया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये और 13 रन बनाकर वहाब की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे. अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे स्टीव स्मिथ लंबी पारी खेलने में नाकाम रहा.

उन्होंने 24 रन बनाने के बाद स्पिनर यासिर शाह (132 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज को कैच थमाया. यार्कशर में जन्में रेनशॉ भी जब 137 रन पर खेल रहे थे तब शाह की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया था लेकिन उन्होंने रेफरल का सहारा लिया जिससे पता चला कि गेंद उनके बल्ले को चूमकर पैड पर लगी थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा टी20 शतक में अभिषेक शर्मा ने कोहली को पछाड़ा, 197 पारी पहले तोड़ा रिकॉर्ड
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget