एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली की तारीफों के पुल बांधे

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली की तारीफों के पुल बांधे


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली की तारीफों के पुल बांधे


मेलबर्न: विराट कोहली ने भले ही ऑस्ट्रेलिया की विश्व टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचाने की उम्मीद तोड़ दी हो लेकिन इस देश की मीडिया ने अकेले दम पर भारत को अंतिम चार में जगह दिलाने के लिए इस स्टार बल्लेबाज की जमकर तारीफ की.



ऑस्ट्रेलिया के 161 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 51 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेली बदौलत करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह दिला दी जबकि स्टीवन स्मिथ और उनकी टीम की उम्मीद तोड़ दी.



सिडनी मार्निंग हेराल्ड के क्रिस बैरेट ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ के मैच के बाद के बयान के संदर्भ में कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ ने कहा कि यह ‘विराट शो’ था और वह सही था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘टी20 अंतरराष्ट्रीय की अब तक की सबसे महानतम पारियों में से एक खेलकर इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर की विश्व चैम्पियनशिप से बाहर कर दिया.’’ 



डेली टेलीग्राफ के बेन होर्ने ने कोहली की पारी पर लिखा, ‘‘एक व्यक्ति ने जीत दिला दी.’’ होर्ने ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह कहना सुरक्षित होगा कि फिलहाल विश्व क्रिकेट में विराट कोहली जैसी कोई प्रतिभा नहीं है.’’ द ऑस्ट्रेलियन के गिडोन हेग ने कहा कि कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से लक्ष्य का पीछा करने को आसान बना दिया. उन्होंने लिखा, ‘‘कोहली ने लक्ष्य का पीछा करने को बेहद सामान्य बना दिया.’’ 



हेग ने कहा, ‘‘कोई भी शॉट ऐसा नहीं लगा कि यह टेस्ट मैच में नहीं खेला जाता हो.’’ सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने कहा कि कोहली महान सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी के रूप में उभरे हैं.



समाचार पत्र ने लिखा, ‘‘रविवार की रात पूरी तरह से कोहली के नाम रही जो पहले से ही विश्व स्तरीय बल्लेबाज है और भारत में उसे ऐसा बल्लेबाज माना जा रहा है जो भारतीय प्रशंसकों के दिल और दिमाग में सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी के रूप में उभर रहा है. लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के उनके दर्जे में भी इजाफा हुआ है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget