एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए नई मुश्किल, अहम मुकाबले से रहना पड़ेगा बाहर

कोविड 19 के बेहद कड़े प्रोटोकॉल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं. इन्हीं प्रोटोकॉल की वजह से कई बड़े खिलाड़ियों को अहम टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ सकता है.

कोरोना वायरस की वजह से ऑस्ट्रेलिया में बेहद कड़े प्रोटोकॉल लागू हैं. इन प्रोटोकॉल की वजह से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी है. प्रोटोकॉल के तहत ही दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के टेस्ट मैच तक मिस करने की नौबत आ सकती है. टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ सकता है. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचती है तो वह स्वदेश पहुंचने पर क्वारंटीन में रहेगी. क्वारंटीन पीरियड की वजह से जो खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे उन्हें घरेलू टेस्ट से बाहर रहना पड़ेगा. ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 27 नवंबर से एकमात्र टेस्ट खेलना है और टी20 विश्वकप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई में होना है.

ऐसे में टी 20 विश्व कप और पहला टेस्ट शुरू होने में 13 दिनों का अंतराल होगा. अगर ऑस्ट्रेलिया टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रहता है तो पैट कमिंस, स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और मिशेल स्टार्क जैसे उसके शीर्ष खिलाड़ियों को 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा.

बेहद मुश्किल में हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद आठ दिसंबर से ब्रिस्बेन में एशेज का पहला मुकाबला खेलना है. ऑस्ट्रेलिया टीम के कुछ शीर्ष खिलाड़ी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से हट गए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सख्त नियम लागू होने की वजह से लंबे समय तक अपने परिवार से दूर रहना पड़ रहा है. मैक्सवेल, वार्नर, कमिंस और स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों ने साफ किया है कि वह परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे पर नहीं जाना चाहते.

इससे पहले आईपीएल में हिस्सा लेने वाले 18 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी करीब एक महीने तक क्वारंटीन रहना पड़ा. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत से यात्रा प्रतिबंध के चलते पहले मालदीव गए और फिर वहां 15 दिन गुजारने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे.

वेस्टइंडीज ने दो बार जीता है टी20 वर्ल्ड कप, यहां देखें खिताब जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget