एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज ने दो बार जीता है टी20 वर्ल्ड कप, यहां देखें खिताब जीतने वाली सभी टीमों की लिस्ट

वेस्टइंडीज ने अब तक दो बार टी20 विश्व कप जीता है. वो 2012 और 2016 में चैंपियन रही थी. वहीं इस बार भी उसे खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा है.

17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था. क्रिकेट का यह फॉर्मेट फैंस के बीच काफी हिट रहा और देखते ही देखते इसकी लोकप्रियता आसमान छू गई. इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन किया. तब से लेकर अब तक कुल छह टी20 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं. वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा दो बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. 

दक्षिण अफ्रीका में 2007, इंग्लैंड में 2009, वेस्टइंडीज में 2010, श्रीलंका में 2012, बांग्लादेश में 2014 और भारत में 2016 में टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ. इसके बाद 2020 में कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका. अब 17 अक्टूबर से यूएई में टी20 विश्व कप खेला जाना है. इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं अब तक हुए सभी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमों की लिस्ट पर. 

1- 2007 टी20 विश्व कप  (विजेता भारत)

भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को फाइनल में 5 रनों से हराकर पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था. एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी. 

2- 2009 टी20 विश्व कप (विजेता पाकिस्तान)

2009 में इंग्लैंड में टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ था. इस बार पाकिस्तान ने यूनिस खान की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था. इसके बाद से अभी तक पाकिस्तान टीम विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी है. 

3- 2010 टी20 विश्व कप (विजेता इंग्लैंड)

2010 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था. इस बार इंग्लैंड ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था.  

4- 2012 टी20 विश्व कप (विजेता वेस्टइंडीज़)

2012 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन श्रीलंका में हुआ था. इस बार फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज को जीत मिली थी. डैरेन सैमी की कप्तानी में पहली बार वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.

5- 2014 टी20 विश्व कप (विजेता श्रीलंका)

2014 में टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था. इस बार भारत और श्रीलंका की टीमें फाइनल में पहुंची थीं. वहीं फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

6- 2016 टी20 विश्व कप (विजेता वेस्टइंडीज़)

आखिरी बार टी20 विश्व कप 2016 में भारत में खेला गया था. इसके बाद 2020 में यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया था. 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को कोलकाता में 4 विकेट से हराकर छठा टी20 वर्ल्ड कप जीता था. यह दूसरा मौका था जब वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget