एक्सप्लोरर

AUS vs SL: दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी 534 रनों पर घोषित कर दी है.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपना शिकंजा कस लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने जोए बर्न्‍स (180), ट्रेविस हेड (161) और कुर्टिस पेटरसन (नाबाद 114) के शतकों के दम पर खेल के दूसरे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 534 रनों पर घोषित की.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका ने 123 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. स्टम्प्स तक कुशल परेरा 11 और धनंजय डी सिल्वा एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 384 रनों के साथ की थी. बर्न्‍स अपने खाते में आठ रन और जोड़कर पवेलियन लौट लिए. बर्न्‍स को 404 के कुल स्कोर पर रजिथा ने बोल्ड किया. उन्होंने अपनी पारी में 260 गेंदों का सामना किया और 27 चौके मारे.

इसके बाद आस्ट्रेलिया ने कोई और विकेट नहीं खोया. पहले दिन नाबाद लौटने वाले पेटरसन ने अपना शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. अपनी पारी में उन्होंने 192 गेंदों का सामना किया और 14 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया.

पेटरसन ने कप्तान टिम पेन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की. 534 के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी. अर्द्धशतक से पांच रन दूर रहने वाले पेन ने 114 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए.

अपनी पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका को अच्छी शुरुआत मिली. ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने ने टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़ लिए थे. तभी पैट कमिंस की एक बाउंसर करुणारत्ने को लगी और कुछ देर बाद वह स्ट्रैचर पर मैदान छोड़ गए. वह 46 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए.

90 के कुल स्कोर पर नाथन लॉयन ने थिरिमाने को पवेलियन भेज दिया. अपनी 41 रनों की पारी में उन्होंने 105 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए.

इसके बाद श्रीलंका ने 101 के कुल स्कोर पर कुशल मेंडिस (6) और 120 के कुल स्कोर पर दिनेश चंडीमल (15) के विकेट खो दिए.

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
BCCI हुआ खिलाड़ियों पर सख्त, IPL 2026 पर लागू सभी नए नियमों की पूरी लिस्ट
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत, देख लीजिए अब तक का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह
IPL 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, किनको मिली जगह
सुनील गावस्कर को नहीं मिल रहा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मूवी का टिकट, जानिए कहां पहुंच गए पूर्व क्रिकेटर
सुनील गावस्कर को नहीं मिल रहा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मूवी का टिकट, जानिए कहां पहुंच गए पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
यूपी में लोकसभा सीटें बढ़ने की खबरों के बीच अखिलेश यादव की नई मांग, कहा- बैठक में उठाएंगे मुद्दा
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
ईशा रिखी कौन है? पंजाबी एक्ट्रेस जिन्होंने रैपर बादशाह से की शादी, तस्वीरें और वीडियो वायरल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'बाकी राज्यों में आराम से हो गया SIR, सिर्फ बंगाल ही...', चुनाव आयोग के खिलाफ ममता सरकार की दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी
'बाकी राज्यों में आराम से हो गया SIR, सिर्फ बंगाल ही...', चुनाव आयोग के खिलाफ ममता सरकार की दलीलों पर SC की सख्त टिप्पणी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget