एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड में डूब रही टीम इंडिया की नैया, क्या ऋषभ पंत और नितीश रेड्डी लगाएंगे बेड़ा पार?

IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया हार की कगार पर है. हालांकि, तीसरे दिन यानी आज ऋषभ पंत और नितीश रेड्डी से चमत्कार की उम्मीद है.

Australia vs India 2nd Test: एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस दिया है. इस टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 180 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में कंगारुओं ने ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की बदौलत 337 रन बना डाले और 157 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. फिर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 128 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एडिलेड में टीम इंडिया की नैया डूब रही है. हालांकि, अभी ऋषभ पंत और नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर हैं. ऐसे में इन दोनों से बेड़ा पार लगाने की उम्मीद है. 

दूसरी पारी में टीम इंडिया ने सिर्फ 105 रनों पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी ने 14 गेंद में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए और ऋषभ पंत के साथ मिलकर साझेदारी की. पंत 25 गेंद में 28 रनों पर हैं. वह पांच चौके लगा चुके हैं. अब तीसरे दिन अगर ये दोनों कोई विकेट नहीं गिरने देते हैं और भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंता देते हैं तो किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. 

ऐसा नहीं कि क्रिकेट में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. अगर कुछ साल पहले जाएं और 2002 के कोलकाता टेस्ट की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने ही ऐसा चमत्कार किया था. तब ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 171 रन पर सिमट गई थी और कंगारुओं ने फॉलोऑन दिया था. हालांकि, दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कोई गलती नहीं की. वीवीएस लक्ष्मण 281 और राहुल द्रविड़ 180 रनों की बदौलत भारत ने इस बार 657 रन बनाए. फिर ऑस्ट्रेलिया को 212 पर ऑलआउट किया और मैच जीत लिया. 

जिस तरह उस समय वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने भारत की डूबी हुई नैया पारी लगाई थी. ठीक उसी तरह अब नितीश कुमार रेड्डी और ऋषभ पंत को चमत्कार करना होगा. खैर, एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की बात करें तो एक बार फिर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे. यशस्वी जायसवाल 24, केएल राहुल 07, शुभमन गिल 28, विराट कोहली 11 और रोहित शर्मा 06 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए हैं. वहीं मिचेल स्टार्क को एक सफलता मिली है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget