एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 5,000 रन और 148 विकेट, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बरपाएगा कहर; देखें पूरा स्क्वाड

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है.

Australia Squad Second Test Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारतीय टीम फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है. अब 6 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है. टीम में एक अहम बदलाव हुआ है क्योंकि ऑलराउंडर मिचेल मार्श इन दिनों फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. उनकी जगह ब्यू वेबस्टर को डेब्यू का चांस मिल सकता है. उनके अलावा कंगारू टीम ने उन्हीं सब खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जो पर्थ टेस्ट में खेलते हुए नजर आए थे.

पर्थ टेस्ट में भारत की 295 रनों से विशाल जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बताया था कि मिचेल मार्श को इंग्लैंड दौरे से ही फिटनेस संबंधी समस्याएं आ रही थीं. अब तक कुछ स्पष्ट नहीं था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि कर दी है कि एडीलेड में खेले जाने वाले पिंक-बॉल टेस्ट मेन ब्यू वेबस्टर उनकी जगह ले रहे होंगे. वेबस्टर के फर्स्ट-क्लास करियर में आंकड़े लाजवाब में. उन्होंने अब तक 93 फर्स्ट-क्लास मैचों में 5,297 रन बनाने के अलावा 148 विकेट भी लिए हैं.

ब्यू वेबस्टर बरपाएंगे कहर

नवंबर महीने की शुरुआत में इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए दो मुकाबले खेले गए थे. उन दोनों मैचों की चार पारियों में वेबस्टर ने एक फिफ्टी समेत 145 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए थे. चूंकि मिचेल मार्श पहला टेस्ट खेले थे, ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर वेबस्टर को प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिल सकता है.

पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की पहली पारी महज 150 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद टीम इंडिया ने दमदार गेंदबाजी के बलबूते मैच में वापसी की और अंत में 295 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की. उस भिड़ंत में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दोनों पारियों में कुल 8 विकेट लिए, वहीं विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

NZ vs ENG: जो रूट को डेब्यूटेंट ने किया चारों खाने चित्त, साल 2024 में पहली बार हुआ ऐसा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स वनडे में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 रनों का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लॉर्ड्स में बेन डकेट की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड ने भारत को दिया 388 का लक्ष्य, कौन जीतेगा सीरीज?
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड; जानें पूरा मामला
लंका प्रीमियर लीग में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर पर आया अपडेट, 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget