एक्सप्लोरर

NZ vs ENG: जो रूट को डेब्यूटेंट ने किया चारों खाने चित्त, साल 2024 में पहली बार हुआ ऐसा

NZ vs ENG Test Series: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच में जो रूट अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं.

Joe Root Clean Bowled England vs New Zealand: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है और तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस भिड़ंत में इंग्लिश बल्लेबाजी की रीढ़ कहे जाने वाले जो रूट शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं. रूट का यह विकेट यादगार इसलिए भी है क्योंकि उन्हें कीवी टीम के लिए डेब्यू करने वाले नाथन स्मिथ ने आउट किया है. डेब्यूटेंट नाथन के लिए एक और मजेदार बात यह रही कि जिस ओवर में उन्होंने जो रूट को आउट किया, उसी ओवर में उन्होंने पहली गेंद पर जैकब बैथेल को 10 रन के स्कोर पर चलता किया था.

बता दें कि मेजबान न्यूजीलैंड ने इस मैच में खराब शुरुआत से उबरते हुए पहली पारी में 348 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई. जवाब में इंग्लैंड ने जाक क्रॉली का विकेट जल्दी गंवा दिया जो अपना खाता भी नहीं खोल सके. पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर दायें हाथ के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने जैकब स्मिथ को 10 रन के स्कोर पर टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करवाया. उसके 2 गेंद बाद ही रूट बाउंस को पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बैट से लग कर स्टंप्स से जा टकराई.

साल 2024 में पहली बार हुआ ऐसा

जो रूट साल 2024 में अभी तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वो अब तक 15 मैचों की 26 पारियों में 1,338 रन बना चुके हैं. इस साल उन्होंने अब तक 53.52 के शानदार औसत से रन बनाते हुए पांच शतक और चार अर्धशतक भी लगाए हैं. मगर न्यूजीलैंड ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है, जिसके खिलाफ जो रूट साल 2024 में शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. 2024 में अब तक रूट द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर 2 रन था, जो उन्होंने इसी साल भारत के खिलाफ बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर फूटा शाहिद अफरीदी का गुस्सा, BCCI को जमकर लताड़ा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget