एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली सीरीज हार ने खड़े किए वर्ल्ड कप की तैयारी पर सवाल, इन खामियों को करना होगा दूर

ICC WC 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड का आयोजन इस साल के अंत में भारत में किया जाना है उससे पहले घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली वनडे सीरीज में मात ने टीम इंडिया की तैयारी में कई खामियां उजागर कर दी हैं.

ICC ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में मिली हार ने इस साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहली टीम की तैयारियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इस सीरीज में जहां भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया वहीं केएल राहुल का भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद टीम के अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी को काफी निराशा किया. वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज में जिन खामियों के बारे में पता चला उनपर टीम को जल्द से जल्द सुधार करने की जरूरत होगी.

1 – हालात के अनुसार खुद को ढाल पाना

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के मुकाबले कई अलग-अलग शहरों में खेले जायेंगे ऐसे में हर जगह टीम को अलग हालात का सामना करना पड़ेगा जिसको लेकर उन्हें खुद को पहले से तैयार रखना होगा. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान मुंबई में जहां अलग हालात मिले तो चेन्नई में टीम को कंगारू स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करना पड़ा. इस बात को ध्यान में रखते हुए टीम को सुधार करना होगा.

2 – स्पिन गेंदबाजी में और अधिक विविधता की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में भारतीय टीम 2 बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के अलावा कुलदीप यादव के साथ खेलते हुए दिखाई दी. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने जहां यह साफ कर दिया कि टीम के लिए पहली पसंद के स्पिन गेंदबाज के तौर पर कुलदीप यादव रहने वाले हैं वहीं ऐसे में अन्य 2 बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों की जगह टीम एक ऑफ स्पिनर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है, जिसमें टीम के पास वाशिंगटन सुंदर का एक विकल्प मौजूद है जो बल्लेबाजी में भी काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.

3 – सूर्यकुमार यादव के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में किसी एक बल्लेबाज के फॉर्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली तो वह सूर्यकुमार यादव थे, जो तीनों ही वनडे सीरीज में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. सूर्यकुमार के इस फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट ने जरूर एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है क्योंकि मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर की वापसी को लेकर भी अभी कुछ तय नहीं है.

4 – हार्दिक और जडेजा को मैच खत्म करने पर ध्यान देना होगा

तीसरे वनडे मैच में एक समय भारतीय टीम की स्थिति काफी मजबूत दिखाई दे रही थी, लेकिन अचानक अहम विकेट गिरने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को वापसी को मौका मिल गया. इसके बाद हार्दिक और जडेजा ने पारी को संभालते हुए लक्ष्य की तरफ लेकर जाने की कोशिश की लेकिन दोनों ही इसमें कामयाब नहीं हो सके. ऐसे में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को मैच फिनिशर की भूमिका को बखूबी तरीके से निभाने पर ध्यान देना होगा.

5 – आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के वर्कलोड पर ध्यान देने की जरूरत

साल के अंत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय खिलाड़ी खुद को पूरी तरह से फिट रखे इसके लिए उनके वर्कलोड पर ध्यान देने की काफी जरूरत होगी. ऐसे में आईपीएल के दौरान फ्रेंचाइजियों को इसके लिए दिशानिर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन कप्तान रोहित ने अपने दिए बयान में जरूर यह कहा कि इसे कितना फॉलो किया जाएगा इसको लेकर वह अधिक कुछ भी नहीं कह सकते हैं और अंत में खिलाड़ी पर भी काफी कुछ इसको लेकर निर्भर करने वाला है.

 

यह भी पढ़ें...

VIDEO: ईशान किशन के होटल रूम का वीडियो बना रहा था शख्स! देखें कैसे गुस्से में बाहर जाने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
Why India Lost vs ENG: लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह
लगातार दूसरी सीरीज हारा भारत, कप्तान श्रेयस अय्यर से लेकर कोच गंभीर तक सब 'फेल', क्या है वजह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget