एक्सप्लोरर

एशेज़ के बाद अगली टेस्ट-ट्राई सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

एशेज़ टेस्ट सीरीज़ में शानदार जीत और वनडे सीरीज़ में करारी हार के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने अगली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई.

नई दिल्ली/कैनबरा: एशेज़ टेस्ट सीरीज़ में शानदार जीत और वनडे सीरीज़ में करारी हार के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने अगली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई. इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के साथ अगले महीने खेली जाने वाली ट्राई सीरीज़ के लिए भी 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ टीम की बागडोर संभालेंगे. जबकि टीम में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. लेकिन विक्टोरियन स्पिनर जॉन होलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन तेंज़ गेंदबाज़ ज़ेय रिचर्डसन को टीम में जगह मिली है.

होलैंड ने साल 2016 में अगस्त के महीने में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. वहीं वेस्टर्न पेसर ज़ेय टीम में इकलौते अनकैप्ड प्लेयर हैं. हालांकि इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने वनडे में अपना डेब्यू किया है. जब इन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में 57 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.

दक्षिण अफ्रीका जाने वाली इस टीम में पांच खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका की धरती का अनुभव है. जिनमें कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, नैथन लायन और शॉन मार्श शामिल हैं. इनके अलावा पेट कमिंस ने भी अपना डेब्यू अफ्रीकी ज़मीन पर ही किया था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 3 मुकाबले खेले जाने हैं. जिसका पहला मुकाबला 1-5 मार्च को डरबन में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच पोर्ट एलिज़ाबैथ में 9-13 मार्च को खेला जाएगा. तीसरा मुकाबला 22-26 मार्च केपटाउन में खेला जाएगा. जबकि चौथा मैच जोहानेसबर्ग में 30 मार्च से 3 अप्रेल तक खेला जाएगा.

टेस्ट टीम: स्टीव स्मिथ(कप्तान), डेविड वॉर्नर(उप-कप्तान), कैमरोन बेनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, मिचेल मार्श, टिम पेन, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, पेट कमिंस, नेथन लायन, जैक्सन बर्ड, जॉन होलैंड, ज़ेय रिचर्डसन. 

टेस्ट के अलावा ऑस्ट्रेलियन चयन समिति ने अगले महीने फरवरी में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज़ के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के साथ खेली जाने वाली इस सीरीज़ से कप्तान स्टीव स्मिथ को आराम दिया गया है. जिनकी गैर-हाज़िरी में डेविड वार्नर टीम की कमान संभालेंगे.

वहीं युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ डी आर्की शॉर्ट को टीम में जगह मिली है. डी आर्की के अलावा ग्लैन मैक्सवेल पर एक बार फिर से चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है. वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद टी20 टीम में उनकी एक बार फिर से वापसी हुई है. 

एशेज़ के बाद अगली टेस्ट-ट्राई सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान

वनडे की करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम मैनेजमेंट इस सीरीज़ में दमदार वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी.

3 फरवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज़ में फाइनल को मिलाकर कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे. जिसका फाइनल ईडन पार्क में 21 फरवरी को होगा.

टी20 टीम: डेविड वॉर्नर(कप्तान), एरॉन फिंच(उप-कप्तान), ऐश्टन ऐगर, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डिआर्की शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्र्यू टे, ऐडम ज़म्पा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती
इन 3 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान अय्यर की सबसे बड़ी गलती

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget