एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली का बड़ा बयान, कहा- एशेज में चयन के लिए टी20 विश्व कप के प्रदर्शन को तरजीह नहीं मिलेगी

जॉर्ज बेली ने कहा कि जब एशेज सीरीज के लिए टीम चुनी जायेगी तो टी20 विश्व कप के फाइनल में मिशेल मार्श की शानदार पारी को ज्यादा तरजीह नहीं मिलेगी, क्योंकि दोनों पूरी तरह से अलग प्रारूप हैं.

George Bailey on Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली (George Bailey) ने कहा कि जब एशेज सीरीज (Ashes Series) के लिए टीम चुनी जायेगी तो टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के फाइनल में मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) की शानदार पारी को ज्यादा तरजीह नहीं मिलेगी, क्योंकि दोनों पूरी तरह से अलग प्रारूप हैं. बता दें कि फाइनल मुकाबले में मार्श की 50 गेंद में 77 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.

मार्श ने टी20 विश्व कप के छह मैचों में लगभग 62 की औसत से 185 रन बनाए, जिसके बाद इयान हीली जैसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी चुनौती के लिए टीम में उनके चयन का समर्थन किया. हालांकि, बेली से जब फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे इस 31 साल के खिलाड़ी के चयन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिबद्धता जताने से इनकार कर दिया.

बेली ने ‘एनईएन ड्वेन वर्ल्ड ’ से सोमवार को कहा, ईमानदारी से कहूं तो उस प्रदर्शन को ज्यादा तरजीह नहीं दी जायेगी. टी20 और टेस्ट  एक दूसरे से काफी अलग हैं. कई बार आंतरिक तौर पर हम मजाक में कहते हैं कि ऐसा लगता है दोनों अलग खेल हैं.

उन्होंने आगे कहा, "दोनों में समानता नहीं है, लेकिन आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को अच्छा करते देखना चाहते है क्योंकि इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलता है. मुझे लगता है कि यह जरूरी नहीं कि किसी की एक प्रारूप की लय दूसरे में भी जारी रहे और मुझे यह भी नहीं लगता कि टी20 विश्व कप में जीत से आपको एशेज में कोई फायदा होगा."

बता दें कि मार्श ने 32 टेस्ट खेले हैं, लेकिन वह टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने में विफल रहे हैं. इस प्रारूप में बल्ले से उनका औसत 25 और गेंदबाजी औसत लगभग 39 का है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget