एक्सप्लोरर

मेलबर्न टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराया, सीरीज जीती

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 488 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 240 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराकर तीन मैचो की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में तीन जनवरी से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 488 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 240 रनों पर आउट हो गई. कीवी टीम ने 71 ओवर का सामना किया. उसकी ओर से टॉम ब्लंडेल ने 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा हेनरी निकोल्स ने 33, बीजे वॉटलिंग ने 22 और मिशेल सैंटनर ने 27 रन बनाए. कप्तान केन विलियमसन सहित छह बल्लेबाज दो अंकों के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके. ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नाथन लॉयन ने 81 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जेम्स पेटिंसन को तीन सफलता मिली. पहली पारी में शानदार 114 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अपनी पहली पारी में 467 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को 148 रनों पर ढेर कर दिया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 168 रनों पर घोषित कर दी. उसके लिए दूसरी पारी में डेविड वार्नर ने 38, जो बर्न्‍स ने 35, मैथ्यू वेड ने नाबाद 30 और हेड ने 28 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से नील वेगनर ने तीन सफलता हासिल की. सैंटनर को एक विकेट मिला. पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी कीवी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए. सिर्फ ब्लंडेल ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता. ब्लंडेल ने 210 गेंदों पर 15 चौके लगाए. यह उनके करियर का दूसरा शतक है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget