एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप के लिए किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों ने हासिल किया स्थान 

Australia T20 World Cup Squad 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. विश्व कप में टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी.

Australia Squad For T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. विश्व कप में टीम मिचेल मार्श की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी, जो टी20 इंटरनेशनल के फुल टाइम कप्तान हैं. टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो इन दिनों भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 

टीम में ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल जैसे स्टार खिलाड़ियो को शामिल किया गया है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है. पैट कमिंस इन दिनों आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाल रहे हैं. टीम में ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी मौका दिया गया है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए बहुत ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनी थी. ऐसे में इस बार भी ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक होगी. बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए टीम में ज्यादातर अनुभवी खिलाडियों पर भरोसा जताया है. आईपीएल 2024 में ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे जैक फ्रेजर मैकगर्क को ऑस्ट्रेलिया ने टीम का हिस्सा नहीं बनाया है. मैकगर्क के नाम को लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं. ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को मौका दिया है, जो सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 

मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, एस्टन एगर, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा. 

 

ये भी पढे़ं...

LSG vs MI: हार्दिक पांड्या ने किस पर फोड़ा मुंबई की हार का ठीकरा? खुद 'ज़ीरो' पर हुए थे आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget