एक्सप्लोरर

AUS vs SL: फील्डिंग में ऑस्ट्रेलिया फेल, धनंजया के सामने वार्नर ढेर; मैच से पहले 7 रोचक फैक्ट्स

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें आज वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने होगी. दोनों ही टीमों के लिए आज के मुकाबले में जीत बेहद जरूरी है.

AUS vs SL Interesting Stats: वर्ल्ड कप 2023 में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टक्कर है. लखनऊ में दोपहर दो बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. दरअसल, इस वर्ल्ड कप में दोनों ही टीमें अब तक दो-दो मुकाबले खेल चुकी है लेकिन अब तक इन टीमों का जीत का खाता नहीं खुला है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए आज के मैच में जीत बेहद जरूरी है. आज का मुकाबला हारने का मतलब सेमीफाइनल की रेस में और ज्यादा पिछड़ जाना है.

ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला टीम इंडिया से हारी थी, वहीं दूसरे मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका ने शिकस्त दी थी. यह दोनों ही मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में गंवाए थे. उधर, श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और दूसरे मैच में पाकिस्तान ने मात दी थी. बहरहाल, अब आज होने वाले ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स की बात कर लेते हैं...

  • ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका वर्ल्ड कप में 11 बार टकराई हैं. इनमें 8 बार जीत ऑस्ट्रेलिया के हिस्से आई है. श्रीलंका ने दो मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है.
  • श्रीलंका की टीम पिछले सात वर्ल्ड कप मुकाबलों से ऑस्ट्रेलिया को मात नहीं दे पाई है. वह आखिरी बार 1996 में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप मैच जीत पाई थी.
  • ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए धनंजया डिसिल्वा बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. धनंजया ने वॉर्नर को वनडे क्रिकेट में 4 बार शिकार बनाया है.
  • इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया कैच परसेंट सबसे खराब है. ऑस्ट्रेलिया ने 14 कैचों में से 6 कैच टपकाए हैं.
  • डेविड वॉर्नर अगर आज 40 रन बना लेते हैं तो वह वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वह गिलक्रिस्ट (1085) को पीछे छोड़ देंगे. पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग (1743) है.
  • मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें नंबर पर हैं. वह सबसे तेज 50 वर्ल्ड कप विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच अब तक 102 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 63 और श्रीलंका ने 35 मैच जीते हैं. 4 मैच बेनतीजा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

AUS vs SL: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की भिड़ंत, ऐसा हो सकता है पिच का मिजाज; पॉसिबल प्लेइंग-11 भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget