एक्सप्लोरर

AUS vs SL: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की भिड़ंत, ऐसा हो सकता है पिच का मिजाज; पॉसिबल प्लेइंग-11 भी जानें

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप मुकाबला आज दोपहर दो बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमों को अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी जीत नहीं मिली है.

AUS vs SL Match Preview: वर्ल्ड कप 2023 में आज (16 अक्टूबर) ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के लिए यह पिच नए सिरे से तैयार की गई है और इस पर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत हुई है. इस पिच के मिजाज को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं.

दरअसल, इस पूरे साल यहां की पिच विवादों में रही है. जनवरी में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के बाद यहां के पिच क्यूरेटर को हटा दिया गया था. IPL 2023 के दौरान भी यह पिच सबसे खराब भारतीय पिच मानी गई. यहां एक-एक रन बनाना मुश्किल हो रहा था. अब जब पिच को नए सिरे से बनाया गया है तो फिलहाल यह कैसा बर्ताव करेगी उसका अंदाजा महज एक मैच से लगाना मुश्किल है.

वैसे, लखनऊ में हुए ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के पिछले मैच में दूसरी पारी में यहां तेज गेंदबाजों के लिए कुछ मदद दिखी थी. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले बल्लेबाजी चुनने का फैसला कर सकती है. पिछले मैच में यहां दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से करारी शिकस्त दी थी.

कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में अपनी पिछली मैचे की प्लेइंग-11 के साथ ही उतर सकती है. उधर, श्रीलंका में दो बड़े बदलाव तय है. कप्तान दासुन शनाका चोट के चलते पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह चामिका करुणारत्ने प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं. वहीं, मथीशा पाथिराना को दाएं हाथ के कंधे में कुछ समस्या है. ऐसे में वह भी टीम से बाहर रह सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवूड.

श्रीलंका: पाथुम निसंका, कुसल परेरा, कुशल मेंडिस (कप्तान, विकेटकीपर), सदीरा समरविकर्णा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेलालागे, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

यह भी पढ़ें...

ENG vs AFG: 'यह सर्वश्रेष्ठ जीत थी, पूरा देश खुश होगा', इंग्लैंड पर यादगार जीत के बाद अफगान कप्तान का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget