एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: पाकिस्तान को जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य, अफरीदी-हम्जा ने दिखाया बॉलिंग में कमाल

Australia vs Pakistan: पाकिस्तान को मेलबर्न टेस्ट मैच में जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य मिला है. ऑस्ट्रेलियाई की टीम दूसरी पारी में 262 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को मेलबर्न टेस्ट में जीत के लिए 317 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 262 रन बनाकर ऑल आउट हुई. इस दौरान मिचेल मार्श ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 96 रन बनाए. एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मीर हम्जा ने घातक बॉलिंग की. इन दोनों ने 4-4 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्श शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 130 गेंदों का सामना करते हुए 96 रन बनाए. मार्श की इस पारी में 13 चौके शामिल रहे. विकेटकीपर बैटर कैरी ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके शामिल रहे. स्मिथ ने 176 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए. स्मिथ ने 3 चौके लगाए. उस्मान ख्वाजा खाता तक नहीं खोल सके. डेविड वॉर्नर 6 रन और लाबुशेन 4 रन बनाकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 262 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हुई. वहीं पहली पारी में 318 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 264 रन बनाकर ऑल आउट हुई. अब पाक खिलाड़ी दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान पाकिस्तान के लिए अफरीदी ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 27 ओवरों में 76 रन देकर 4 विकेट झटके. इस दौरान 4 मेडन ओवर भी निकाले. मीर हम्जा ने 18.1 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्होंने 6 मेडन ओवर निकाले. जमाल को भी 2 विकेट मिले. उन्होंने 16 ओवरों में 74 रन दिए. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान अफरीदी और हम्जा को 2-2 विकेट मिले थे. जमाल ने 3 विकेट लिए थे.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 360 रनों से जीत दर्ज की थी. यह मैच पर्थ में खेला गया था. वहीं इसके बाद दूसरा मैच मेलबर्न में चल रहा है. इसके बाद तीसरा मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें : IND vs SA: टीम इंडिया को खली पुजारा और रहाणे की कमी, क्या युवाओं पर ज्यादा भरोसा करने से मिली हार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
'साफ-साफ बताएं रोहित शर्मा-विराट कोहली विश्व कप खेलेंगे या नहीं', किसपर भड़के युवराज सिंह
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget