एक्सप्लोरर

Asia Cup: इस साल नहीं होगा एशिया कप का आयोजन, बीसीसीआई सूत्रों ने दी जानकारी

एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास था. लेकिन पहले से ही एशिया कप के रद्द होने के कयास लगाए जा रहे थे.

इस साल एशिया कप के आयोजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है. कोरोना वायरस की वजह से इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप को रद्द कर दिया गया है. बीसीसीआई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं होगा. इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान के पास था.

बीसीसीआई के साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने एबीपी न्यूज को एशिया कप के नहीं होने की जानकारी दी है. मई में हुई एशिया क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग के बाद से ही इस साल एशिया कप का आयोजन टलने के कयास लगाए जाने लगे थे.

बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. हालांकि इसके बाद पाकिस्तान श्रीलंका या फिर यूएई में एशिया कप के आयोजन का विकल्प तलाश रहा था.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में दावा किया था कि एशिया कप की मेजबानी की अधिकार पीसीबी ने उसे देने का फैसला किया है. लेकिन बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि एशिया कप को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

आईपीएल की संभावना बढ़ी

इस साल एशिया कप का आयोजन ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट में होना तय था. लेकिन एशिया कप के रद्द होने की वजह कहीं ना कहीं इंडियन प्रीमियर लीग भी है. बीसीसीआई सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल के आयोजन का विकल्प तलाश रहा है, ऐसे में एशिया कप का आयोजन उस समय मुमकिन नहीं था.

बीसीसीआई की पूरी कोशिश ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप और एशिया कप के विंडो को आईपीएल के लिए भुनाने की है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के रद्द होने के संकेत दिए हैं. इन दोनों टूर्नामेंट का आयोजन नहीं होने पर बीसीसीआई के लिए आईपीएल को लेकर खड़ी हुई मुश्किलें कम हो सकती हैं.

ENG Vs WI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, स्टार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget