एक्सप्लोरर

ASIA CUP: भारत और अफगानिस्तान का रोमांचक मुकाबला हुआ टाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार देर रात यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया एशिया कप-2018 के सुपर चार का मैच टाई रहा।

एशिया कप के सुपर फोर के रोमांचक मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला टाई हो गया. अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 253 के जवाब में भारतीय टीम एक गेंद पहले 252 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला किसी जीत से कम नहीं है.

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद की 124 और मोहम्मद नबी की 64 मैचों की पारी के दम पर भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा था. जबाव में भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर खत्म हुआ.

भारत को अंतिम ओवर में सात रनों की जरूरत थी, अफगानिस्तान के लिए राशिद खान आखिरी ओवर लेकर आए. सामने रविन्द्र जडेजा(25) थे और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने भारतीय दर्शकों को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. लेकिन राशिद की फिरकी का जादू अभी बाकि था जडेजा ने अगली गेंद पर सिंगल लिया और खलील अहमद स्ट्राइक पर आ गए. उन्होंने अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक जडेजा को दे दी. दो गेंद पर भारत पर 1 रन चाहिए था लेकिन जडेजा गेंद को 30 गज की रेखा से बाहर खड़े अकेले खिलाड़ी के हाथों में खेल गए.

अफगानिस्तान के लिए आफताब आलम, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए.

253 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी टीम इंडिया को पहले विकेट के लिए लोकेश राहुल और अंबाटी रायुडू ने 110 रनों की शानदार शुरुआत दी. जिस वक्त दोनों मैदान पर थे ऐसा लग रहा था कि भारत मुकाबले को बड़ी आसानी से अपने कर लेगी. लेकिन जोड़ी के टूटते ही अफगानिस्तान के स्पिनरों मोर्चा संभाल लिया.

रायुडू 49 गेंद में 57 रनों की पारी खेलने के बाद मोहम्मद की गेंद पर नबी के हाथों बाउंड्री पर लपके गए. अपनी पारी में रायुडू ने चार चौके और इतने ही बेहतरीन छक्का लगाया. जोड़ीदार खोने के कुछ रन बाद राहुल भी चलते बने. राशिद ख़ान की गेंद पर LBW होने से पहले राहुल ने 66 गेंद में 60 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौका और एक छक्का शामिल था.

127 पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी(8) और दिनेश कार्तिक के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन जावेद अहमदी की गेंद पर धोनी LBW होकर पवेलियन लौट गए. हालाकि अगर भारत के पास रिव्यू बचा रहता तो धोनी मैदान पर सुरक्षित रहते क्योंकि गेंद विकेट से बाहर जा रही थी.

धोनी के आउट होने के बाद मनीष पांडे(8) मैदान पर आए लेकिन ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए. 166 के कुल योग पर भारतीय टीम अपने चार प्रमुख बल्लेबाज खो चुका था और टीम की उम्मीद एक बार फिर कार्तिक पर थी. केदार जाधव(19) के साथ उन्होंने 38 रनों की साझेदारी निभा कर भारत को 200 के पार पहुंचाया. ऐसा लगने लगा था कि भारत आसानी से मैच अपने नाम कर लेगा लेकिन उसी वक्त कार्तिक के शॉट पर जाधव नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए.

भारत की उम्मीदों को सबसे बड़ा झटका नबी ने अपने नौंवे ओवर में दिया. अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे कार्तिक सीधी गेंद पर LBW करार दिए गए हालाकि गेंद विकेट को छोड़ती हुई दिख रही थी. रविन्द्र जडेजा और दीपक चहर ने शांति के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कि लेकिन जीत से 27 रन पहले चहर के बोल्ड होने के बाद भारतीय फैन्स की सांसे तेज हो गई. कुलदीप 9 रन बनाकर रन आउट हो गए. कुलदीप जिस वक्त आउट हुए भारत को 11 गेंद में 11 रनों की जरूरत थी. अभी स्कोर में तीन रन ही जुड़े थे कि सिद्धार्थ कौल बिना रन बनाए रन आउट होकर पवेलियन की राह थाम ली. उम्मीदें जडेजा से थी लेकिन अंत में एक गेंद पहले उनके आउट होने के साथ मैच टाई पर खत्म हो गया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget