एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: 'पॉयक्रॉफ्ट भारत के परमानेंट Fixer...', रमीज राजा ने रेफरी पर लगाया पक्षपात का आरोप, सूर्यकुमार पर ये क्या कह दिया

Asia Cup 2025: रमीज राजा ने मैच रेफरी एंडी पॉयक्रॉफ्ट पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि वह भारतीय टीम के परमानेंट फिक्सर हैं. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिप्पणी की.

रमीज राजा ने बुधवार को एक विवादित बयान देते हुए मैच रेफरी एंडी पॉयक्रॉफ्ट को भारत का परमानेंट फिक्सर बताया. उन्होंने कहा कि पॉयक्रॉफ्ट भारत के हर मैच में उपस्थित रहते हैं. उन्होंने झूठा दावा करते हुए अपने बयान में सूर्यकुमार यादव पर भी टिप्पणी की. ये बयान तब आया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दावा किया कि मैच रेफरी ने माफी मांग ली है. दरअसल भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाने से हुई बेइज्जती का दोषी पाकिस्तान रेफरी को मान रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि मैच रेफरी एंडी पॉयक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाया जाए. आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया था, इसके बाद पीसीबी ने प्रस्ताव दिया कि कम से कम उनके मैचों में रेफरी कोई और हों, लेकिन ये मांग भी नहीं मानी गई और पाकिस्तान बनाम यूएई मैच में रेफरी पॉयक्रॉफ्ट ही रहे. कई बार हुई बेइज्जती को छुपाते हुए पाकिस्तान बोर्ड ने दावा किया कि रेफरी ने उनसे माफी मांग ली है. इस बीच पीसीबी मुख्यालय के बाहर प्रेस के सामने बोलते हुए रमीज राजा ने पॉयक्रॉफ्ट को भारत का फिक्सर बताया.

रमीज राजा ने क्या कहा?

रमीज राजा ने कहा, "मजेदार बात है. मेरा अंदाजा ये है कि एंडी पॉयक्रॉफ्ट जब होते हैं,तो वो भारत का मैच होता है. वो उनके फेवरेट हैं. मैं जब भी टॉस में रहा, मुझे एहसास हुआ कि पॉयक्रॉफ्ट परमानेंट फिक्सर हैं उनके लिए. अभी हम आंकड़ों पर बात कर रहे थे, 90 बार भारत के मैचों में वह रेफ़री रहे हैं. यह तो बहुत ज्यादा एकतरफा है, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए क्योंकि ये न्यूट्रल प्लेटफॉर्म है, इसलिए मैच रेफरी होते हैं लेकिन मुझे लगता है हर बार उनके लिए इन्हे (पॉयक्रॉफ्ट) लगाया जाता है."

जब रमीज राजा ये बोल रहे थे तब वहां पीसीबी चीफ और एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी लगातार हंस रहे थे. रमीज यहीं नहीं रूके, उन्होंने अपने बयान में सूर्यकुमार यादव के नाम को भी घसीटा.

रमीज राजा ने आगे कहा, "यह हमारी जीत है, यह एक नाजुक स्थिति थी. भावनाएं बहुत ज्यादा था. मुझे ख़ुशी है कि हमने भावुकता में कोई फैसला नहीं लिया. अगर हम बहिष्कार करते तो हमारे क्रिकेट को नुकसान होता. मेरी सबसे बड़ी आपत्ति मैच के बाद के प्रेजेंटेशन (भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा) में कही गई बातों पर थी. अगर माफी मांग ली गई है तो अच्छी बात है.

रमीज राजा का झूठा दावा

हैरानी नहीं है कि पाकिस्तान का कोई बड़ा अधिकारी झूठे आंकड़े बताकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है, ऐसा ही रमीज राजा ने भी किया. बता दें कि एंडी पॉयक्रॉफ्ट भारत के 124 मुकाबलों में रेफ़री रहे, लेकिन पाकिस्तान के लिए भी वह 103 मैचों में रेफ़री रहे. इंग्लैंड के 107 मैचों में उन्होंने रेफ़री की भूमिका निभाई.

अब कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

ग्रुप 'ए' से भारत और पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 में जगह बना ली है. अब दोनों के बीच रविवार, 21 सितंबर को मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget