एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: एशिया कप के पहले ही मैच में भारत ने बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

अभिषेक पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने. अभिषेक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन हासिल कर चुके हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपने सफर का आगाज धमाकेदार अंदाज में यूएई के खिलाफ जोरदार जीत के साथ किया है. इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप की सबसे बड़ी जीत अपने नाम कर ली है.

यूएई ने भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन का लक्ष्य दिया था. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया. भारत का 9 विकेट से जीतना रिकॉर्ड नहीं है.

दरअसल, भारतीय टीम ने 93 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. एशिया कप टी20 फॉर्मेट में इतनी गेंद शेष रहते किसी भी टीम ने जीत हासिल नहीं की है. भारतीय टीम पूर्ण सदस्य देश के रूप में टी20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है. ओवर ऑल सूची में भारतीय टीम का स्थान दूसरा है. पहले स्थान पर इंग्लैंड है. 2024 में इंग्लैंड ने ओमान को 101 गेंद शेष रहते हराया था.

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एक खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया. अभिषेक पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने. अभिषेक से पहले यह उपलब्धि रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन हासिल कर चुके हैं.

मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. यूएई भारतीय गेंदबाजों के सामने 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई. आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 रन बनाए. वहीं, कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका. टी20 अंतर्राष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है.

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, शिवम दुबे ने 3 और बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए.

58 रन के लक्ष्य को भारत ने 4.3 ओवर में हासिल कर लिया. अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की. इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे नंबर पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी. भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता. गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget