एक्सप्लोरर

Ashwin retirement: तो क्या अश्विन के बाद रहाणे-पुजारा भी लेंगे संन्यास? रोहित का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Rohit Sharma IND vs AUS: रोहित शर्मा से अश्विन के संन्यास के बाद पुजारा और अजिंक्य रहाणे को लेकर सवाल किया गया. इस पर रोहित ने दिलचस्प जवाब दिया है.

Rohit Sharma IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. अश्विन के संन्यास के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की भी चर्चा शुरू हो गई. अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बाद ब्रिसबेन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे. रोहित से अश्विन के संन्यास के बाद पुजारा और रहाणे को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

दरअसल द गाबा टेस्ट के बाद रोहित और अश्विन प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे. यहां अश्विन ने संन्यास की घोषणा कर दी. इसके बाद रोहित से पूछा गया कि क्या पुजारा और रहाणे भी अब दूसरे रोल में नजर आएंगे. इस पर रोहित ने कहा, ''अरे भाई, खाली अश्विन ने रिटायरमेंट अनाउंस किया है. आप लोग मुझे मरवा दोगे. वो दोनों एक्टिव हैं और कभी भी अच्छा परफॉर्म करके आ सकते हैं.'' रोहित का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा. 

लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं पुजारा-रहाणे

पुजारा और रहाणे काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. चेतेश्वर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. हालांकि वे घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं. रहाणे की बात करें तो उन्होंने आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2023 में खेला था. रहाणे भी घरेलू मैचों में खेल रहे हैं.

ऐसा रहा है रहाणे और पुजारा का करियर -

रहाणे भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 5077 रन बनाए हैं. रहाणे ने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं 90 वनडे मैचों में 2962 रन बना चुके हैं. पुजारा की बात करें तो उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं. पुजारा ने 19 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए हैं. इसके साथ ही 35 अर्धशतक लगा चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें : अश्विन का इंटरनेशनल क्रिकेट में कौन था आखिरी शिकार? जानें किस टीम के खिलाफ लिया विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
LIVE: शतक के करीब देवदत्त पडिक्कल, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: शतक के करीब देवदत्त पडिक्कल, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget