एक्सप्लोरर

टीम इंडिया में अश्विन और जडेजा की वापसी तय, कोहली को मिल सकता है आराम

भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी तय है. इन दोनों को वनडे से पिछले कुछ समय से ‘आराम’ दिया गया था.

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी तय है. इन दोनों को वनडे से पिछले कुछ समय से ‘आराम’ दिया गया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत तीन टी20 मैच खेलेगा. वहीं श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 16 नवंबर से शुरू होगी. भारतीय टीम इंग्लैंड में चैंपियन्स ट्रॉफी के बाद लगातार खेल रही है और टीम प्रबंधन खिलाड़ियों को थकान से बचाने के लिये रोटेशन की नीति अपना रहा है. लेकिन कोहली लगातार सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं.

यह मानते हुए कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों वनडे मैच में खेलेंगे और तब तक भारतीय कप्तान के नाम पर जून 2017 से तीन टेस्ट, 23 वनडे और तीन टी20 मैच दर्ज हो जाएंगे.

अगर कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर टी20 सीरीज से आराम दिया जाता है तो फिर रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे. अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हैं तो फिर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया जा सकता है क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीकी दौरे पर जाना है.

टेस्ट टीम की बात करें तो स्पिनर अश्विन और जडेजा का टेस्ट टीम में जगह बनाना तय है. उन्हें श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की लगातार तीन सीरीज में नहीं चुना गया. चयनकर्ताओं ने पहले कहा था कि अश्विन और जडेजा को आराम दिया गया है लेकिन अश्विन ने इस बीच छह प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनमें चार काउंटी और दो रणजी मैच शामिल हैं.

जडेजा ने केवल एक मैच सौराष्ट्र की तरफ से खेला और उसने दोहरा शतक जड़ने के अलावा सात विकेट भी लिये.

टेस्ट विशेषज्ञ जेसे चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा की टीम में वापसी होगी. मुरली विजय अगर फिट रहते हैं तो वह भी केएल राहुल के साथ वापसी करेंगे. कुलदीप यादव को तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में टीम में रखा जा सकता है.

मोहम्मद शमी और उमेश यादव को भी टेस्ट टीम में रखा जाना तय है. रोटेशन नीति को ध्यान में रखते हुए टी20 टीम में हालांकि कुछ बदलाव हो सकते हैं. आशीष नेहरा दिल्ली में एक नवंबर को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. उनके स्थान पर अगले दो मैचों के लिये जयदेव उनादकट या बासिल थम्पी को टीम में रखा जा सकता है.

यह देखना होगा कि सीमित ओवरों में लगातार खेल रहे भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया जाता है या नहीं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget