एक्सप्लोरर

मतभेद की बातों पर धोनी ने कहा- अश्विन ने कई बार मुश्किल से बाहर निकाला है

मतभेद की बातों पर धोनी ने कहा- अश्विन ने कई बार मुश्किल से बाहर निकाला है

मतभेद की बातों पर धोनी ने कहा- अश्विन ने कई बार मुश्किल से बाहर निकाला है

 


 


मुंबई: टीम इंडिया के सीमित ओवर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि इस गेंदबाज ने कई मौकों पर टीम को ‘मुश्किल से बाहर’ निकाला है.



धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में तमिलनाडु के इस गेंदबाज को कल आईपीएल के शुरूआती मैच में केवल एक ओवर और वह भी 16वां ओवर दिया था. आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इस मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से पराजित किया था.



टी20 विश्व कप से ही धोनी अश्विन से किसी तरह के कथित मतभेद की बात साफ कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा है, अश्विन ने मुझे कई मौकों पर मुश्किल से बाहर निकाला है, भले ही पहले छह ओवर में गेंदबाजी करना हो या अंतिम ओवरों में. वह ऐसा गेंदबाज है जो किसी भी समय आकर बेहतरीन गेंदबाजी कर सकता है. ’’ 



धोनी ने कहा, ‘‘यह ऐसा मुद्दा है जैसा किसी रणनीति का खुलासा करना. अश्विन परिपक्व गेंदबाज है. वह किसी भी समय गेंदबाजी कर सकता है. ऐसा भी क्षण था जब मुंबई इंडियंस ने कुछ विकेट गंवा दिये थे और उनके मध्य और निचले मध्यक्रम पर दबाव था. ’’ 



रांची के इस सुपरस्टार ने समझाते हुए कहा कि किस तरह मुंबई इंडियंस की टीम पांच ओवर के अंदर 30 रन पर चार विकेट खोकर जूझ रही थी और उन्होंने सोचा कि पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर मुरूगन अश्विन को पूरे चार ओवर का गेंदबाजी कोटा पूरा कराने और इस युवा के दिमाग से घबराहट निकालने का यह आदर्श समय था.



धोनी ने कहा, ‘‘यह लेग स्पिनर अश्विन को लाने बहुत अच्छा मंच था. आपने मैच देखा ही होगा, आप देख सकते हो कि वह ऐसा गेंदबाज नहीं है जो काफी शॉर्ट गेंद फेंकता हो, लेकिन वह दबाव महसूस कर रहा था. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि मेरे लिये वो चार ओवर उसे देना काफी अहम था क्योंकि लंबे समय में मुझे विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के विकल्प के रूप में उसकी जरूरत होगी और मुझे लगा कि उस समय मैं उसे वो चार ओवर दे सकता था इससे उसे शायद दूसरे और तीसरे मैच में वापसी का आत्मविश्वास मिलेगा. ’’ 



धोनी ने कहा, ‘‘यह उसे भरोसा देने की प्रक्रिया थी, लेकिन साथ ही हम दूसरे ओर से आक्रमण कर रहे थे, रजत भाटिया हालात का इस्तेमाल करते हुए अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, यही कारण था कि रविचंद्रन अश्विन को एक ओवर दिया गया और इसके बाद मैंने सोचा कि तेज गेंदबाजों से गेंदबाजी कराना बेहतर विकल्प होगा. ’’ धोनी ने 31 मार्च को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टी20 सेमीफाइनल में भी इस ऑफ स्पिनर का कम इस्तेमाल किया था और कल इस घटना ने दोनों के बीच मतभेदों की अटकलों को हवा दे दी.



इस आग में हवा अश्विन के आईपीएल मैच से पहले सात अप्रैल को हुई प्रेस काफ्रेंस में दिये जवाब ने दे दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जब ओस थी तो उन्होंने मैच में गेंदबाजी नहीं की थी.




वेस्टइंडीज से हारने के बाद धोनी ने कहा था कि उन्होंने अश्विन को शुरू में दो ओवर देने के बाद दोबारा गेंदबाजी के लिये नहीं बुलाया क्योंकि उन्हें लगा कि ओस गेंद को गीला कर रही थी और इस स्पिनर को गेंद पकड़ने में मुश्किल हो रही थी. अश्विन ने अपने दो ओवर में 20 रन दिये थे और एक नो बॉल फेंकी थी जिस पर मैन ऑफ द मैच लेंडिल सिमन्स कैच आउट हो गये थे लेकिन उन्हें नो बॉल के कारण वापस क्रीज पर बुला लिया गया था.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget