एक्सप्लोरर

TNPL League 2025 : आर अश्विन पर लगे बॉल टैंपरिंग के आरोप पर आ गया बड़ा फैसला, TNPL सीईओ बोले- 'सबूत...'

TNPL ने बॉल टैंपरिंग मामले में आर अश्विन को क्लीन चिट दे दी है और उनके खिलाफ कोई सबूत न मिलने के कारण अश्विन के ऊपर लगे सभी आरोप खारिज कर दिए गए है.

TNPL League 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 में एक विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब मदुरै पैंथर्स ने डिनडिगुल ड्रैगन्स के कप्तान और भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा दिया. 14 जून को सालेम में खेले गए मैच के बाद मदुरै टीम ने TNPL को शिकायत करते हुए एक चिट्ठी भेजी, जिसमें कहा गया कि अश्विन की टीम ने मैच के दौरान कुछ ऐसे तौलियों का इस्तेमाल किया जिनमें केमिकल मौजूद था. उनके अनुसार इससे गेंद भारी हो गई और जब वो बल्ले से टकरा रही थी तो उसमें से मैटेलिक आवाज आई.

हालांकि, TNPL के सीईओ ने इन आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका मानना है कि ये सारे आरोप बेबुनियाद है और डिनडिगुल ड्रैगन्स के खिलाफ बॉल टैंपरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

जांच में नहीं मिला कोई सबूत

Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद TNPL के आयोजकों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मदुरै फ्रेंचाइजी से इस पूरे मामले को लेकर सबूत मांगे, लेकिन मदुरै पैंथर्स की टीम कोई वीडियो, फोटो या अन्य ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सकी जिसमे डिनडिगुल ड्रैगन्स की टीम को बॉल के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया हो. इसके बाद TNPL के सीईओ प्रसन्ना कानन ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उनकी जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं पाया गया है.

TNPL के सीईओ प्रसन्ना कानन ने कहा, “जिन तौलियों का प्रयोग किया गया था वो TNCA की ओर से ही दी की गई थी. ये तौलिया दोनों ही टीमों के लिए एक समान उपलब्ध कराई गई थीं. अंपायर और मैच रेफरी वाली प्लेइंग कंट्रोल टीम ने पूरे मैच के दौरान इस पर नजर रखे हुए थी. मैच के दौरान ऐसी कोई समस्या जाहिर नहीं की गई थी,और न ही कोई सबूत अब तक दिए गए हैं, इसलिए ये सारे आरोप काल्पनिक हैं.”

शिकायत में नियमों का उल्लंघन

प्रसन्ना कानन ने आगे जानकारी दी कि मदुरै पैंथर्स की टीम ने मैच समाप्त होने के 24 घंटे से ज्यादा वक्त के बाद इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जो TNPL की शिकायत प्रक्रिया के नियमों के खिलाफ है. साथ ही, शिकायत TNCA के मानद सचिव के पास भी समय पर दर्ज नहीं की गई जिसके चलते यह शिकायत आमान्य हो गई थी. इसके बावजूद भी टीएनपीएल ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की थी.

उन्होंने आगे कहा, “अगर फ्रेंचाइज़ी के पास कोई भी विश्वसनीय और सत्यापन के लायक सबूत हों, तो वो 17 जून को दोपहर 3 बजे तक स्वतंत्र जांच आयोग के लिए फॉर्मल रिक्वेस्ट कर सकते हैं. साथ ही सहायक सामग्री वीड‍ियो या फोटोग्राफ‍िक सबूत भी पेश कर सकते हैं. अगर शिकायत करने वाली टीम अपने आरोपों के लिए सबूत नहीं दे पाती है, तो उसे TNCA आचार संहिता और परिचालन नियमों के तहत प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है.”

मैच के दौरान क्या हुआ था

यह मैच सालेम में खेला गया था, जो बारिश के चलते प्रभावित हो गया था और निश्चित समय से कुछ देरी से शुरू किया गया था. मदुरै पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे. कप्तान अश्विन इस मैच में कोई विकेट लेने में सफल नहीं हुए थे. बारिश की स्थिति को देखते हुए TNCA ने दोनों टीमों को गेंद सुखाने के लिए तौलिये उपलब्ध कराए थे, लेकिन स्पष्ट निर्देश था कि इनका इस्तेमाल सिर्फ अंपायर की निगरानी में ही किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget