एक्सप्लोरर

Ashes 2019, 4th test Day-2: स्टीव स्मिथ के शानदार दोहरे शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 497 रनों पर घोषित की पारी

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने स्टीव स्मिथ के दोहरे शतक की मदद से 497 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की.

स्टीव स्मिथ के करियर के तीसरे दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी. स्मिथ ने 319 गेंदों पर 24 चौके और दो छक्कों की मदद से 211 रन बनाए. यह टेस्ट में उनका तीसरा दोहरा शतक है. इससे पहले के दोनों दोहरे शतक भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाए हैं. दिन के तीसरे सत्र में स्मिथ इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट का शिकार बने. स्मिथ 438 के कुल स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के आठवें विकेट के रूप में आउट हुए. उनके बाद मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को धोया. स्टार्क 58 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद लौटे. स्टार्क के साथ नाथन लॉयन 26 रन बनाकर नाबाद रहे. स्मिथ का कप्तान टिम पेन ने बखूबी साथ दिया है और दोनों छठे विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी की. इसी साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन चायकाल तक पांच विकेट खोकर 369 रन बना लिए थे. पेन हालांकि दिन के तीसरे सत्र में क्रेग ओवरटन का शिकार हो गए. कप्तान ने 127 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 58 रन बनाए. यह पेन का इस सीरीज में पहला अर्धशतक है. इसी के साथ पेन एशेज में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे कप्तान-विकेटकीपर बन गए हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही जैक ब्लैकहेम ने 1894 में और इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट ने 1998 में कप्तान-विकेटकीपर रहते हुए पचास का आंकड़ा छुआ था. वहीं स्मिथ ने भी कई रिकार्ड अपने नाम किए हैं. यह स्मिथ का टेस्ट में 26वां शतक है. वह सबसे तेजी से 26 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले डॉन ब्रेडमैन का नंबर है जिन्होंने सिर्फ 69 पारियों में 26 टेस्ट शतक पूरे किए थे. वहीं स्मिथ के अब टेस्ट में 6,750 से ज्यादा रन हो गए हैं वह कोहली से पहले इतने रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. कोहली ने 76 टेस्ट में इतने रनों का आंकड़ा छुआ था जबकि यह स्मिथ का यह 69वां टेस्ट है. पेन के जाने के बाद भी हालांकि स्मिथ को रोकना इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए टेढ़ी खीर ही साबित हुआ. नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज ने बड़ी आसानी से 200 का आंकड़ा पार किया. रूट की गेंद पर वह रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में बैकवर्ड प्वांइट पर जोए डेनले के हाथों लपके गए. उनसे पहले पैट कमिंस (4) भी पवेलियन लौट चुके थे. यहां से स्टार्क और लॉयन ने ऑस्ट्रेलियाई स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया और नौवें विकेट के लिए 59 रन जोड़े. स्टार्क ने स्मिथ के साथ मिलकर भी आठवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 170 रनों के साथ की थी. लंच से पहले उसने ट्रेविस हेड (19) और मैथ्यू वेड (16) के विकेट खो दिए थे, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए स्मिथ सिर दर्द बनकर खड़े थे. उन्होंने पहले सत्र की समाप्ति से ठीक पहले अपना शतक पूरा किया और एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन. इस शतक को मिलाकर स्मिथ के एशेज में कुल 11 शतक हो गए हैं. स्मिथ का यह इंग्लैंड के खिलाफ पिछली आठ पारियों में पांचवां शतक है. दिन के दूसरे सत्र में पूर्व कप्तान को मौजूदा कप्तान का साथ मिला और दोनों ने अंगद की तरह विकेट पर पैर जमा टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया. इस बीच हालांकि पेन को दो बार जीवनदार भी मिला जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. पहले दिन बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था. पहले दिन मार्नस लाबुस्शाने ने 67 रनों की पारी खेल स्मिथ का अच्छा साथ दिया था. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े. इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन, जैक लीच और ओवरटन ने दो-दो विकेट लिए. रूट के हिस्से एक अहम विकेट आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद दिग्गज की वापसी
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget