एक्सप्लोरर

एशेज: इंग्लैंड की जीत में बाधा बनी बारिश, कप्तान पर टिकी ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद

मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. बारिश के कारण इंग्लैंड की पहली जीत का इंतजार भी बढ़ गया. पांचवें दिन मैच किस करवट बैठेगी ये बहुत कुछ मौसम और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर निर्भर करेगी.

नई दिल्ली: मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को बारिश ने खेल बिगाड़ दिया. बारिश के कारण इंग्लैंड की पहली जीत का इंतजार भी बढ़ गया. पांचवें दिन मैच किस करवट बैठेगी ये बहुत कुछ मौसम और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर निर्भर करेगी. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं.

लगातार बारिश के कारण अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर दिन का खेल समाप्त करने का फैसला किया, तब मेजबान टीम ने दो विकेट खोकर 103 रन बना लिए थे. वो अभी भी मेहमान टीम की पहली पारी के हिसाब से 61 रन से पिछड़ रही है. इंग्लैंड की पहली पारी मेलबर्न क्रिकेट मैदान में दिन की पहली गेंद पर 491 रन पर समाप्त हुई.

बारिश के कारण चौथे दिन के आधे समय का खेल धुल गया तथा जब दिन का खेल रोका गया तो डेविड वार्नर 40 और कप्तान स्टीव स्मिथ 25 रन बनाकर खेल रहे थे.

मेहमान टीम ने एलिस्टर कुक की नाबाद 244 रन की रिकॉर्ड पारी की बदौलत पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाया. इसके बाद उन्होंने कैमरन बैनक्रोफ्ट और उस्मान ख्वाजा के विकेट झटककर घरेलू टीम को शुरूआती झटके दिए.

बैनक्रोफ्ट ने क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट होने से पहले चार चौके जड़े लेकिन वह 27 रन पर बोल्ड हुए जबकि ख्वाजा को जेम्स एंडरसन ने 11 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

एशेज सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंग्लैंड की टीम पहली जीत दर्ज करने की कोशिश में है. टीम आज दिन की पहली गेंद पर कल के 491 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

बैनक्रोफ्ट ने पैट कमिंस की गेंद पर एंडरसन (शून्य) का कैच लपका, जिससे पारी का अंत हुआ. कमिंस ने 117 रन देकर चार विकेट झटके.

कुक ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी दुर्लभ उपलब्धि अपने नाम की जिसमें क्रिकेटर ने पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर की 1972 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी नाबाद 223 रन की पारी को पीछे छोड़ा.

हालांकि इंग्लैंड के माइक एथरटन ने 1997 में न्यूजीलैंड में टेस्ट में पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाये थे जबकि ज्योफ्री बॉयकाट ने 1979 में पर्थ में एशेज पारी के दौरान पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 99 रन बनाये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास
अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget