एक्सप्लोरर

IND vs USA: अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर, ऐसा करने वाले पहले भारतीय; ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs USA: भारत बनाम यूएसए मैच में अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का कीर्तमान रचा है. उनसे पहले भी कई गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं.

IND vs USA: 12 जून को टी20 विश्व कप 2024 में भारत और यूएसए आमने-सामने आए. दोनों टीमों का यह मैच न्यूयॉर्क में स्थित नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और जब भारत की बॉलिंग शुरू हुई तो एक गेंदबाज ने पारी की पहली ही गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज को चकमा देते हुए उसे आउट कर दिया. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि अर्शदीप सिंह हैं, जिन्होंने पहली ही गेंद पर यूएसए के शयन जहांगीर को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. शयन जहांगीर अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे थे. अर्शदीप सिंह ऐसे पहले गेंदबाज नहीं हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के किसी मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया हो.

अर्शदीप हैं ऐसा करने वाले पहले भारतीय

अर्शदीप सिंह किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं. उनसे पहले बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा, अफगानिस्तान के शापूर ज़ादरान भी ऐसा कर चुके हैं. वहीं नमीबिया के रुबेन ट्रंपलमैन आज तक दो बार किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटका चुके हैं. मुर्तजा और ज़ादरान ने 2014 में ऐसा किया था. वहीं रुबेन ट्रंपलमैन ने पहली बार 2021 में ऐसा किया था, जब उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में जॉर्ज मुन्सी को गोल्डन डक का शिकार बनाया था. वहीं रुबेन 2024 में भी ऐसा कर चुके हैं, जहां उन्होंने कश्यप प्रजापति को पहली ही गेंद पर LBW आउट कर दिया था.

मशरफे मुर्तजा ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

किसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले सबसे पहले गेंदबाज बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा बने थे. मुर्तजा ने 2014 वर्ल्ड कप में 16 मार्च के दिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था. मुर्तजा ने मैच की पहली ही गेंद पर अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद को गोल्डन डक का शिकार बनाया था. उनके 2 ही दिन बाद यानी 2014 के वर्ल्ड कप में ही अफगानिस्तान के शापूर ज़ादरान ने हॉन्ग कॉन्ग के इरफान अहमद को मैच की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

AMOL KALE DEATH: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दिग्गज की हुई थी मौत, पत्नी संग श्रद्धांजलि देने पहुंचे अजिंक्य रहाणे

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली ने सच से उठाया पर्दा; किया सबसे बड़ा खुलासा
टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया संन्यास? विराट कोहली ने सच से उठाया पर्दा; किया सबसे बड़ा खुलासा
श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का हुआ पत्ता साफ? लगातार 5 हार के बाद क्या है प्लेऑफ का समीकरण
श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का हुआ पत्ता साफ? लगातार 5 हार के बाद क्या है प्लेऑफ का समीकरण
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 

वीडियोज

Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)
Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साल 1991 का वो ‘RBI सीक्रेट’, जब देश का 40,000 किलो सोना भेज दिया गया भारत से बाहर
साल 1991 का वो ‘RBI सीक्रेट’, जब देश का 40,000 किलो सोना भेज दिया गया भारत से बाहर
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
NEET Paper Leak: फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
Explained: पेट्रोल-डीजल-CNG महंगा, एल नीनो से फसलें बर्बाद और बढ़ेगी EMI! आखिर क्या है 'महंगाई का दुष्चक्र'?
पेट्रोल-डीजल महंगा और RBI बढ़ाएगी EMI! आखिर 'महंगाई का दुष्चक्र' क्या, आपकी जेब पर कितना असर?
शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती
शिक्षकों के इंतजार को मिली बड़ी राहत, यूपी के स्कूलों में 23,213 पदों पर होगी भर्ती
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Embed widget