एक्सप्लोरर

अर्जुन राणातुंगा ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल मैच पर लगाया फिक्सिंग का आरोप !

अर्जुन राणातुंगा ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल मैच पर लगाया फिक्सिंग का आरोप !

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन राणातुंगा ने 2011 में हुए वर्ल्ड कप फाइनल मैच के फिक्स होने का आरोप लगाया है. राणतुंगा ने अब इस मामले में जांच की मांग की है. भारत ने इस मैच में श्रीलंका को मात देते हुए 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था.

श्रीलंका के अंग्रेजी अखबार डेली मिरर के मुताबिक, राणातुंग का यह आरोप टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के 2009 में पाकिस्तान दौरे पर दिए गए बयान के बाद आया है. इस दौरे में श्रीलंका की टीम पर आतंकवादी हमला हुआ था. संगकारा ने कहा है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि यह दौरा किसके कहने पर हुआ था.

राणातुंगा ने कहा, "संगाकारा पाकिस्तान दौरे को लेकर जांच चाहते हैं तो यह होनी चाहिए. लेकिन, मेरा मानना है कि 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के साथ जो हुआ उसकी भी जांच होनी चाहिए. मेरा मानना है कि खेल मंत्री को फिटनेस जैसी समस्याओं को छोड़कर इस मामले पर ध्यान देना चाहिए."

राणातुंगा ने कहा, "वर्ल्ड कप के फाइनल में मैं कमेंट्री पैनल में था. मुझे श्रीलंका के प्रदर्शन को देखते हुए बेहद निराशा हुई थी."

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान भारत के सामने 274 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर (97) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 91) की बेहतरीन पारियों की मदद से हासिल कर लिया था. भारत ने मैच छह विकेट से जीता था और विश्व विजेता बना था.

पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं नहीं बता सकता कि उस दिन क्या हुआ था, लेकिन मैं किसी दिन सच सामने लेकर आऊंगा. मेरा मानना है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए." राणातुंगा अब श्रीलंका सरकार में पेट्रोलियम और नवीकरणीय संसाधन मंत्री हैं. उन्होंने यहां सीलोन पेट्रोलियम निगम के कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बातें कहीं.

2011 वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम के कप्तान संगाकारा थे. उन्होंने कहा है कि जब पाकिस्तान में सुरक्षा अच्छी नहीं थी, तो वहां टीम को क्यों भेजा गया था. मार्च 2009 में पाकिस्तान दौरे पर लाहौर में श्रीलंका की बस पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी मारे गए थे. श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए थे.

इस घटना के बाद किसी भी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Highlights: गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20
Highlights: गेंदबाजों के बाद भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा टी20
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
IND vs NZ 4th T20 Highlights: इसे शर्मनाक हार कहेंगे! न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत; फिलिप्स-डफी पड़े भारी
इसे शर्मनाक हार कहेंगे! न्यूजीलैंड में 7 साल बाद हारा भारत; फिलिप्स-डफी पड़े भारी
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget