एक्सप्लोरर

35 साल बाद फिर भारतीय खिलाड़ी का मैनचेस्टर में डेब्यू, 1990 में इस मैदान पर अनिल कुंबले ने खेला था पहला मैच

Anshul Kamboj Test Debut: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अंशुल कंबोज को डेब्यू का मौका दिया है. अंशुल को आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी.

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अंशुल कंबोज को डेब्यू (Anshul Kamboj Debut) का मौका दिया है. बुधवार को मैनचेस्टर में खेल शुरू होने से पहले कंबोज को भारत के पूर्व क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने टीम इंडिया की कैप से सम्मानित किया. अंशुल कंबोज, अनिल कुंबले के बाद ऐसे दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर के ऐतिहासिक मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया है. डोमेस्टिक क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले अंशुल कंबोज ने पिछले डोमेस्टिक सीजन में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया है. उन्हें आखिरी 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था.

अंशुल कंबोज को इससे पहले उस इंडिया A टीम के लिए खेलते देखा गया था, जिसने इंग्लैंड लायंस के साथ 2 अनऑफिशियल टेस्ट खेले थे. उन्होंने अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की 3 पारियों में पांच विकेट लिए और पहले मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. अंशुल भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले कुल 318वें खिलाड़ी बने हैं.

अनिल कुंबले और अंशुल कंबोज में समानता

1990 में अनिल कुंबले ने भी मैनचेस्टर के मैदान पर अपना डेब्यू किया था. वहीं अब अंशुल कंबोज का करियर भी इसी मैदान से शुरू हो रहा है. दोनों में एक खास समानता है क्योंकि वे दोनों रेड-बॉल क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. 

अनिल कुंबले ने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सारे 10 विकेट चटका डाले थे. उस पूरे मैच में उन्होंने 14 विकेट लिए थे. वहीं अंशुल ने यह कारनामा भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में किया था. उन्होंने 2024 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में केरल के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट कर दिया था. उन्हें भारतीय प्लेइंग इलेवन में आकाशदीप की जगह मिली है, जो कमर की समस्या से जूझ रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

क्यों बंद हो गया था चैंपियंस लीग T20? कैसा है इसका फॉर्मेट, 12 साल बाद हो रही है वापसी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget