एक्सप्लोरर

विराट के साथ विवाद पर कुंबले ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे कार्यकाल का अंत बेहतर हो सकता था

जिस वक्त अनिल कुंबले टीम इंडिया के कोच थे तब उनके और कप्तान कोहली के बीच विवाद की खबरें सामने आती रहती थीं. हालांकि विराट कोहली हमेशा किसी भी तरह से विवाद से इंकार करते रहे.

अनिल कुंबले को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मैच विजेता माना जाता है. 2016 में कुंबले को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. हालांकि कुंबले ने 2017 में विराट कोहली के साथ मतभेदों के चलते मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था. अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच के तौर पर बिताए गए समय को लेकर बात की है. कुंबले ने कहा है कि उनके कार्यकाल का अंत बेहतर तरीके से हो सकता था.

ऐसी खबरें थी दोनों के बीच काफी समय से चीजें अच्छी नहीं चल रही हैं, लेकिन कोहली ने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान इस तरह की चीजों को नकार दिया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी और इसी के बाद कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

कुंबले ने कहा है कि संन्यास के बाद दोबारा ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनकर उन्हें काफी अच्छा लगा था. कुंबले ने बताया कि उन्हें किसी चीज का पछतावा नहीं है, लेकिन साथ ही कहा कि उनके कार्यकाल का अंत बेहतर हो सकता था.

कुंबले के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

कुंबले ने कहा, 

" मैं काफी खुश था कि मैंने वो जिम्मेदारी संभाली. मैंने जो एक साल टीम के साथ बिताया वो शानदार था. शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलना और संन्यास के बाद एक बार फिर भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना शानदार था. "
-

पूर्व कप्तान ने कहा, 

" हमने उस एक साल में काफी अच्छा किया था. मैं काफी खुश था कि कुछ योगदान दिया गया और मुझे किसी तरह का पछतावा नहीं है. मैं वहां से आगे बढ़ने के बाद भी खुश था. मुझे पता है कि अंत अच्छा हो सकता था लेकिन ठीक है. "
-

कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच और 271 वनडे खेले हैं जिनमें क्रमश: 619 और 337 विकेट लिए हैं. वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं वहीं विश्व में वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं.

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व मिडफील्डर मेहताब हुसैन ने छोड़ी बीजेपी, कल ही पार्टी में हुए थे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget