एक्सप्लोरर

IND vs SL: एंजेलो मैथ्यूज के आगे नहीं चलता रोहित शर्मा का बल्ला, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

SL vs IND: वर्ल्ड कप 2023 में आज (2 नवंबर) भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और एंजेलो मैथ्यूज का आमना-सामना दिलचस्प होगा.

Rohit vs Mathews: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के 100% जीत के रिकॉर्ड का सबसे बड़ा कारण कप्तान रोहित शर्मा हैं. वह टीम इंडिया को जिस तूफानी अंदाज में अच्छी शुरुआत दे रहे हैं, उसी से जीत का आधार बनता है. वह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. आज (2 नवंबर) होने वाले भारत-श्रीलंका मुकाबले में उन पर खास निगाहें होगी. हालांकि यहां उन्हें श्रीलंका के एक गेंदबाज की चुनौती से पार पाना होगा.

दरअसल, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जबरदस्त फॉर्म के आड़े आ सकते हैं. इन दोनों के पिछले हेड टू हेड आंकड़ों को देखकर यह फैक्ट सामने आया है. मैथ्यूज के सामने रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश हो जाता है. हालत यह है कि मैथ्यूज वनडे क्रिकेट में रोहित को सात बार पवेलियन भेज चुके हैं. इनमें चार बार बोल्ड, दो बार एलबीडब्ल्यू और एक बार विकेटकीपर द्वारा शिकार शामिल है.

रोहित और मैथ्यूज 31 वनडे मैचों में आमने-सामने हुए हैं. यहां रोहित ने मैथ्यूज के खिलाफ 14.71 की औसत से रन बनाए हैं. यानी मैथ्यूज ने हर रोहित के सामने हर 14 रन खर्च करने के बाद उन्हें आउट किया है. दो बार तो मैथ्यूज ने रोहित को शून्य पर भी पवेलियन भेजा है. मैथ्यूज की गेंदों पर रोहित शर्मा छक्के जड़ना भी भूल जाते हैं. मैथ्यूज के सामने उनका स्ट्राइक रेट महज 58.85 का है.

एंजेलो मैथ्यूज की दमदार वापसी
वर्ल्ड कप 2023 में एंजेलो मैथ्यूज ने अब तक महज दो ही मुकाबले खेले हैं. वह पहले श्रीलंका की स्क्वाड में शामिल नहीं थे लेकिन बाद में बैक टू बैक तीन खिलाड़ियों की चोट ने मैथ्यूज के लिए रास्ता खोल दिया. मैथ्यूज ने वर्ल्ड कप 2023 में आते ही अपनी लाजवाब गेंदबाजी से सबको चौंका दिया था. फिलहाल वह इस वर्ल्ड कप में 8 ओवरों में 32 रन खर्च कर 2 विकेट चटका चुके हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के लिए यह वेटरन खिलाड़ी इस बार भी अच्छी चुनौती पेश कर सकता है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SL Match Prediction: टीम इंडिया को आज मिलेगी सेमीफाइनल की कंफर्म टिकट! जानें क्यों तय मानी जा रही है जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget