एक्सप्लोरर

IND vs SL Match Prediction: टीम इंडिया को आज मिलेगी सेमीफाइनल की कंफर्म टिकट! जानें क्यों तय मानी जा रही है जीत

IND vs SL Match: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया का जीतना लगभग तय माना जा रहा है. जीत की लय से लेकर हेड टू हेड आंकड़े टीम इंडिया के ही पक्ष में है.

IND vs SL Match Preview: वर्ल्ड कप 2023 में आज (2 नवंबर) टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल टिकट पक्का करने मैदान पर उतरेगी. इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही टीम इंडिया को अंतिम चार में पहुंचने के लिए महज एक जीत की दरकार है और माना जा रहा है कि आज वो जीत तय है.

टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीते हैं. उसने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों को भी करारी शिकस्त दी है. उधर, श्रीलंका की टीम ने अपने 6 में से 4 मुकाबले गंवाए हैं. ऐसे में हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया की जीत तय मानी जा रही है. यहां कुछ और भी फैक्टर हैं, जो भारती की जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं. 

आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 167 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारतीय टीम ने 98 मैच जीते हैं, वहीं श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. एक मैच टाई रहा है और 11 मैच बनेतीजा रहे हैं. यानी हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम एकतरफा हावी नजर आती है. आज जिस मैदान (वानखेड़े) पर भारत-श्रीलंका भिड़ने वाले हैं, वहां भी भारत का रिकॉर्ड पड़ोसी से बेहतर है. यहां तीन बार भारत-श्रीलंका भिड़े हैं, जहां भारत को दो और श्रीलंका को एक जीत मिली है. हालांकि वर्ल्ड कप आंकड़े दोनों ही टीम को बराबर बता रहे हैं. वर्ल्ड कप में यह दोनों टीमें 9 बार भिड़ी हैं और दोनों टीमों को 4-4 जीत हासिल हुई है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है.

दोनों टीमों की बल्लेबाजी में जमीन-आसमान का अंतर
वर्ल्ड कप 2023 में जिस तरह से टीम इंडिया और श्रीलंका के बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, वह हार-जीत का सटीक पूर्वानुमान लगाने के लिए काफी हैं. भारतीय टीम के नंबर-1 से लेकर नंबर-7 तक के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में सभी के बल्ले से रन भी निकल रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की रेस में हैं. शुभमन गिल आईसीसी रैंकिंग्स में नंबर-2 बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अपनी सूझबूझ भरी पारियों से कुछ मौकों पर टीम इंडिया की पारी को बेहतर अंदाज में संभालते नजर आ रहे हैं और फिर आखिरी में सूर्यकुमार और जडेजा भी हैं. सूर्या ने पिछले मैच में ही लाजवाब पारी खेली है.

इसके उलट श्रीलंका की ओर से केवल तीन बल्लेबाज नियमित तौर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस टीम में बाकी बल्लेबाजों ने इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया है. समरविकर्मा, निसंका और कप्तान कुसल मेंडिस के बल्ले से अच्छे रन निकल रहे हैं लेकिन असलंका, परेरा से लेकर डीसिल्वा तक बाकी कोई बल्लेबाज रंग नहीं बिखेर पाया है.

गेंदबाजी के दोनों विभागों में टीम इंडिया बेहतर
तेज गेंदबाजी हो या स्पिन बॉलिंग, टीम इंडिया दोनों विभागों में श्रीलंका से बेहतर है. जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वालों की दौड़ में शामिल हैं. वहीं, मोहम्मद शमी ने पिछले दो मैचों में ही 9 विकेट चटकाए हैं. फिर, मोहम्मद सिराज भी हैं, जो इस वर्ल्ड कप में ज्यादा विकेट तो नहीं ले पाए लेकिन वर्ल्ड कप के पहले एशिया कप फाइनल में उन्होंने ही श्रीलंका की कमर तोड़ी थी. भारत की यह फास्ट बॉलिंग तिकड़ी, फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बेस्ट पेसर्स अटैक माना जा रहा है. भारत की स्पिन जोड़ी कुलदीप और जडेजा भी मिडिल ओवरों में अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं.

उधर, श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका और कासुन राजिथा विकेट के लेने मामले में तो ठीक-ठाक साबित हुए हैं. इनके अलावा बाकी गेंदबाज तो किसी भी तरह से टीम के परफॉर्मेंस में योगदान नहीं दे पा रहे हैं. इन दोनों के अलावा अन्य कोई भी लंकाई गेंदबाज इस वर्ल्ड कप में 3 से ज्यादा विकेट नहीं ले पाया है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SL: आज वानखेड़े में श्रीलंका से टक्कर, यहां 50-50 रहा है टीम इंडिया की जीत का रिकॉर्ड; जानें मैदान के A टू Z आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget